मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मथुरा में अपने दो दिवसीय प्रवास के दूसरे दिन मंगलवार की सुबह श्रीकृष्ण जन्मस्थान पहुंचे। उन्होंने यहां सबसे पहले केशवदेव मंदिर में ठाकुरजी के दर्शन किए। इसके बाद गर्भगृह और योगमाया मंदिर में दर्शन किए। यहां से जन्मस्थान के भागवत भवन में पहुंचे। यहां मुख्यमंत्री ने विधि-विधान से भगवान श्रीराधाकृष्ण की पूजा-अर्चना की।
{"_id":"629eed40df7703189f541468","slug":"cm-yogi-adityanath-blessed-the-children-at-shri-krishna-janmabhoomi-in-mathura","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री योगी का बाल प्रेम: श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर बच्चों को किया दुलार, सिर पर हाथ रख दिया आशीर्वाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री योगी का बाल प्रेम: श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर बच्चों को किया दुलार, सिर पर हाथ रख दिया आशीर्वाद
Tue, 07 Jun 2022 11:56 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा
अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 07 Jun 2022 11:56 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बच्चों को दुलारा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भागवत भवन में पूजा करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : अमर उजाला
श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर दर्शन के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोकुल स्थित रसखान समाधि स्थल पहुंचे। उन्होंने रसखान समाधि स्थल, ताज बीबी सहित पूरे परिसर का भ्रमण कर यहां कराए गए कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने तीर्थ विकास परिषद के विकास कार्यों की सराहना की।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रसखान समाधि स्थल का किया निरीक्षण
- फोटो : अमर उजाला
रसखान समाधि स्थल के निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद की बैठक हुई। इसमें ब्रज क्षेत्र की कई महत्वाकांक्षी योजनाओं पर चर्चा हुई। ब्रज तीर्थ विकास परिषद के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री के समक्ष ब्रज के विकास को लेकर कई प्रस्ताव रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
लाडली जी मंदिर में पूजा करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : अमर उजाला
श्रीकृष्ण जन्मस्थान के बाद मुख्यमंत्री राधारानी के गांव बरसाना पहुंचे। उन्होंने लाडली जी मंदिर में राधारानी के दर्शन किए। इसके बाद वह संत विनोद बाबा से मुलाकात करने उनके आश्रम पहुंचे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर बरसाना में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही।
विज्ञापन
श्रीबांकेबिहारी के दर्शन करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : अमर उजाला
दूसरी बार मुख्यमंत्री बनने के बाद योगी आदित्यनाथ पहली बार सोमवार को ठाकुर श्रीबांकेबिहारी की नगरी वृंदावन पहुंचे। यहां उन्होंने विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के बाद श्रीबांकेबिहारी के दर्शन किए। उन्होंने रामकृष्ण मिशन सेवा संस्थान में कैथलैब का उद्घाटन किया।