{"_id":"618ba7bc99ec0f0b341c18c5","slug":"cm-yogi-adityanath-take-food-with-saints","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मथुरा: साधु-संतों के साथ मुख्यमंत्री ने किया भोजन, खाने में परोसा गया मूंग दाल का हलवा और...,देखें तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: साधु-संतों के साथ मुख्यमंत्री ने किया भोजन, खाने में परोसा गया मूंग दाल का हलवा और...,देखें तस्वीरें
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 10 Nov 2021 04:42 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
मथुरा: संतों के साथ भोजन करते मुख्यमंत्री
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कान्हा की नगरी में ब्रज रज महोत्सव में शामिल होने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को भगवान श्रीकृष्ण के द्वार पहुंचे। ठाकुर श्रीबांकेबिहारी की नगरी वृंदावन में कुंभस्थल पर आयोजित हो रहे ब्रज रज उत्सव का शुभारंभ करने से पहले मुख्यमंत्री ने संतों के साथ भोजन किया। पवन हंस हेलीपैड पर उतरने के बाद वे सीधे पर्यटन सुविधा केंद्र पहुंचे। यहां संतों के साथ समागम करने के बाद अपने संबोधन की शुरुआत राधे रानी, यमुना महारानी और सब संतन की जय के साथ की। मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरी इच्छा थी कि जब पावन भूमि पर आऊं तो संतों का सानिध्य मिले। संतों के सानिध्य से कठिन से कठिन चुनौती महोत्सव में बदलती है। हमने कुंभ पूर्व वैष्णव बैठक की थी। हमारे कार्यक्रम पर बिहारी लाल की कृपा हुई कि कार्यक्रम सकुशल संपन्न हुआ। उस दौरान कोई कोरोना का संकट नहीं रहा। इसके बाद जय श्रीराम के जयकारे के साथ संबोधन समाप्त हुआ।
2 of 5
मथुरा: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री के आगमन से पूर्व ही टीएफसी में संतों को भोजन प्रसाद के लिए कतार में बैठाया दिया गया था। इसके बाद उन्होंने करीब 500 साधु-संतों के साथ प्रसाद ग्रहण किया। प्रसाद ग्रहण करते हुए योगी आदित्यनाथ ने साथ बैठे साधु संतों से उनका हाल-चाल भी जाना। जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं सभी संतों को अपने हाथों से भोजन प्रसादी वितरित कर संतों के साथ स्वयं ने प्रसाद ग्रहण किया। वहीं मंच पर ध्रुपद गायक आनंद कुमार मलिक एवं साथियों ने ध्रुपद धमार गायन किया गया। पूरे परिसर में सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए गए हैं। सभी संतों समेत अन्य लोगों को मेटल डिटेक्टर से चेकिंग के बाद ही अंदर प्रवेश दिया गया।
3 of 5
मथुरा: संतों के साथ भोजन करने पहुंचे मुख्यमंत्री
- फोटो : अमर उजाला
टीएफसी में संतों को भोजन प्रसाद में मूंग की दाल का हलवा, गुलाब जामुन, खीर, बूंदी के लड्डू, मोहनथार, पूड़ी, कचौड़ी, रायता, चटनी, कांशीफल की सब्जी, आलू पकौड़ी सब्जी एवं गोभी आलू की सब्जी परोसी गई थी। संतों ने प्रसादी ग्रहण करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताया। भले ही योगी आदित्यनाथ एक मुख्यमंत्री हैं, लेकिन जब संत-महंतों के बीच पहुंचते हैं, तो पूरी तरह धर्म के रंग में रंग जाते हैं। बुधवार को संत-महंतों के साथ सामूहिक भोजन के लिए जब सीएम बैठे तो माहौल गुरु शिष्य परंपरा को दर्शा रहा है। वहीं संतों के बीच खासा उत्साह भी दिख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मथुरा: भोजन के लिए पहुंचे संत
- फोटो : अमर उजाला
सात्विक भोजन और धरती पर बैठकर धरती माता को सम्मान देने वाले सीएम कम ही होते हैं। ब्रज की रज पर कदम रखते ही मुख्यमंत्री योगी भक्ति भाव से परिपूर्ण हो जाते हैं। बिहारी जी के नाम स्मरण के साथ भक्ति का भाव उनकी आंखों में झलकने लगता है। हालांकि धार्मिक नगरी की इस रंगत के साथ राजनीतिक माहौल भी अभी दिखाई देगा।
विज्ञापन
5 of 5
वृंदावन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : अमर उजाला
इनमें प्रमुख रूप से महंत हरिशंकर दास नागा, महंत फूलडोल बिहारी दास, महंत सुंदर दास, महंत लाडली शरण दास, संत मदन मोहन दास सहित ब्रज के अन्य साधु संत रहे। मुख्यमंत्री के साधु संतों के साथ भोजन में अल्प संख्यक कल्याण मंत्री मुख्तार अब्बास नकबी, प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा, पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण भी मौजूद रहे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।