कोरोना संक्रमित माहेश्वरी परिवार की कुशलक्षेम पूछने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बृहस्पतिवार को शहर के पॉश इलाके डैंपियर नगर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने परिवार से पूछा कि जिला प्रशासन की कॉल आई थी और दवाई उपलब्ध हो रही हैं। सैनिटाइजेशन हुआ या नहीं। सवालों के जवाब हां में मिलने पर मुख्यमंत्री ने संतुष्टि जताई। मुख्यमंत्री ने काढ़ा पीने की सलाह पूरे परिवार को दी। मुख्यमंत्री ने माहेश्वरी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। मुख्यमंत्री ने कोरोना संक्रमित छोटे लाल माहेश्वरी, उनकी पत्नी सुशीला माहेश्वरी, बेटा अजय माहेश्वरी, पुत्रवधू अंशिता, बेटी कृति और नौकर भोलू का हालचाल लिया। छोटे लाल की धर्मपत्नी सुशीला जरूर नयति हॉस्पिटल में भर्ती हैं, पर छह सदस्य घर में आइसोलेट हैं। इसके अलावा छोटे लाल के बेटे विजय माहेश्वरी, पुत्रवधू शालिनी माहेश्वरी, बेटे हर्षित, पुलकित और भतीजा अर्पित जरूर कोरोना संक्रमित नहीं हैं।
{"_id":"609d29b38ebc3ed6bc4af863","slug":"cm-yogi-meets-with-corona-positive-patients-in-mathura","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"योगी आदित्यनाथ का मथुरा दौरा: संक्रमित परिवार से मिले मुख्यमंत्री, बोले-काढ़ा पीते रहिए, सब सही हो जाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योगी आदित्यनाथ का मथुरा दौरा: संक्रमित परिवार से मिले मुख्यमंत्री, बोले-काढ़ा पीते रहिए, सब सही हो जाएंगे
Thu, 13 May 2021 07:27 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Thu, 13 May 2021 07:27 PM IST
विज्ञापन
मथुरा में सीएम से हाथ जोड़कर बात करतीं मरीज की तीमारदार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना संक्रमित पीड़ित परिवार से मिलते सीएम योगी आदित्यनाथ
- फोटो : अमर उजाला
नगर आयुक्त अनुनय झा ने निगरानी समिति के अध्यक्ष पार्षद राजेश सिंह पिंटू, संजय हरियाणा, ब्रजेश कुंतल, संजीव गर्ग, मनमोहन अग्रवाल के अलावा पार्षद मदन मोहन श्रीवास्तव, विजय शर्मा का मुख्यमंत्री से परिचय कराया। मुख्यमंत्री ने नगर आयुक्त और टीम को इसी तरह कार्य करते हुए कोरोना संक्रमितों की मदद करने के निर्देश दिए। करीब 10 मिनट रुके मुख्यमंत्री के साथ प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा, व्यापारी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष रविकांत गर्ग, विधायक कारिंदा सिंह, विधायक पूरन प्रकाश, महापौर डॉ. मुकेश आर्य बंधु मौजूद रहे।
मथुरा में योगी आदित्यनाथ
- फोटो : अमर उजाला
चप्पे-चप्पे पर तैनात थी पुलिस
मुख्यमंत्री के डैंपियर नगर में पहुंचने से पहले ही आईजी आगरा जोन नवीन अरोरा, डीएम नवनीत सिंह चहल, एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर पहुंच गए। सुरक्षा के चाक-चौबंद प्रबंध किए गए। सुबह से एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह के नेतृत्व में सीओ सिटी वरुण कुमार सिंह और सीओ रिफाइनरी अभिषेक तिवारी समेत पुलिस और सादी वर्दी में पुलिस के जवान मुस्तैद बने रहे। चप्पे-चप्पे पर पूरी निगाहबानी की जा रही थी। छतों पर भी पुलिस के जवान सतर्क और सजग रहते हुए चौकस निगाहें बनाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा में सीएम योगी आदित्यनाथ मरीजों का हाल जानने पहुंचे
- फोटो : अमर उजाला
ऑक्सीजन के 377 नए प्लांट लगाने की मंजूरी दी
ऑक्सीजन की आवश्यकता को पूरा करने के लिए प्रदेश में 377 नए ऑक्सीजन प्लांट लगाने की मंजूरी दे दी गई है। प्रदेश की रणनीति का ही परिणाम है कि संक्रमितों की संख्या घट रही है। यह बातें बृहस्पतिवार को मथुरा आए मुख्यमंत्री ने मीडिया से कहीं। उन्होंने कोविड संक्रमण से निपटने के लिए व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया। जिला अस्पताल के अलावा कोविड कमांड सेंटर के निरीक्षण के साथ ही डैंपियर नगर में संक्रमित परिवार से भी बातचीत की।
ऑक्सीजन की आवश्यकता को पूरा करने के लिए प्रदेश में 377 नए ऑक्सीजन प्लांट लगाने की मंजूरी दे दी गई है। प्रदेश की रणनीति का ही परिणाम है कि संक्रमितों की संख्या घट रही है। यह बातें बृहस्पतिवार को मथुरा आए मुख्यमंत्री ने मीडिया से कहीं। उन्होंने कोविड संक्रमण से निपटने के लिए व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया। जिला अस्पताल के अलावा कोविड कमांड सेंटर के निरीक्षण के साथ ही डैंपियर नगर में संक्रमित परिवार से भी बातचीत की।
विज्ञापन
मथुरा में योगी आदित्यनाथ ने परखी अस्पताल की व्यवस्थाएं
- फोटो : अमर उजाला
अलीगढ़ से दोपहर बाद मथुरा पहुंचे प्रदेश के सीएम ने कहा कि पिछले 22 दिनों के दौरान उत्तर प्रदेश में 1.06 लाख कोविड के एक्टिव केस कम हुए हैं। 30 अप्रैल को प्रदेश में 3.10 लाख एक्टिव केस थे, जो 12 मई तक घटकर 2.04 लाख रह गए हैं। कहा कि कोविड की टेस्टिंग का दायरा तेजी से बढ़ाया जा रहा है। वर्तमान में प्रतिदिन सवा दो से ढाई लाख टेस्टिंग की जा रही हैं, मार्च में टेस्टिंग डेढ़ लाख तक हो रही थी।