18वीं बार भगवान श्रीकृष्ण की भूमि पर आए सीएम योगी आदित्यनाथ ने सपा मुखिया पर सीधे हमलावर होते हुए कहा कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हो रहा है। क्या कांग्रेस, बसपा या सपा सरकार में होती तो मंदिर बनवाती। अब तो बबुआ भी अब्बा जान की राह पर है। उन्होंने सपा मुखिया को कंस तक कह डाला।बुधवार को मांट स्थित ब्रज आदर्श इंटर कॉलेज के मैदान पर गरजते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि एक तरफ राम भक्तों का सम्मान करने वाली सरकार है। दूसरी तरफ राम भक्तों पर गोली चलाने वाले हैं। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार ने विकास के नाम पर बड़ी राशि कब्रिस्तान की दीवार बनाने पर खर्च की। वर्तमान उत्तर प्रदेश सरकार तीर्थ विकास की परियोजनाओं पर ध्यान केंद्रित कर रही है। इसका लाभ किसी एक व्यक्ति, जाति या समुदाय को नहीं बल्कि संपूर्ण क्षेत्र निवासियों को मिल रहा है। इसी उद्देश्य से मथुरा को तीर्थ घोषित करने के बाद विकास योजनाएं क्रियान्वित हो रही हैं। उन्होंने कहा कि अब आप मथुरा से कहीं भी एक्सप्रेस-वे के माध्यम से जा सकते हैं। आपके निकट जेवर में अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा एनसीआर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश ही नहीं संपूर्ण प्रदेश के विकास को चार चांद लगाने वाला साबित होने जा रहा है।
{"_id":"61b197c0a64ac610253e05eb","slug":"cm-yogi-slams-akhilesh-and-mayawati-from-mant-mathura-up-political-news","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ब्रज से मुख्यमंत्री की हुंकार: राम मंदिर निर्माण पर अखिलेश-मायावती पर प्रहार, बबुआ भी अब्बा जान की राह पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्रज से मुख्यमंत्री की हुंकार: राम मंदिर निर्माण पर अखिलेश-मायावती पर प्रहार, बबुआ भी अब्बा जान की राह पर
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Thu, 09 Dec 2021 11:14 AM IST
विज्ञापन
मथुरा के मांट में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : अमर उजाला
Trending Videos
मथुरा: मंच पर योगी आदित्यनाथ
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री ने यमुना के तट पर वैष्णव कुंभ का जिक्र करते हुए कहा कि यह तो श्रीबांकेबिहारी की कृपा रही। जब तक कुंभ था, तब तक कोरोना बीमारी नहीं आई। पीएम मोदी के मार्गदर्शन में कोरोना से देश लड़ रहा है। पूरी दुनिया में भाजपा के कोरोना प्रबंधन की तारीफ हुई है। प्रदेश में 17 करोड़ लोग टीका लगवा चुके हैं। अपील भी कि सभी लोग टीका जरूर लगवाएं। कोविड के कारण बच्चों की शिक्षा प्रभावित हुई है, इसलिए प्रदेश सरकार ने ऑनलाइन पढ़ाई के लिए मोबाइल और लैपटॉप का वितरण कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चे को खीर खिलाते योगी आदित्यनाथ
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री ने अन्न प्राशन योजना के तहत लाभार्थी के बच्चे का खीर खिलाकर अन्न प्राशन संस्कार किया। जिस बेटी का अन्न प्राशन संस्कार हुआ, उसका नाम ओजस्विनी पुत्री गुड़िया है और बेटे का नाम गणेश पुत्र खुशबू है। बाल सेवा योजना के तहत लाभार्थी साधना पत्नी रघुवीर सिंह को 24 हजार का डेमो चेक दिया। आयुष्मान योजना के तहत गोल्डन कार्ड गौरव अग्रवाल पुत्र कालीचरण को दिया गया।
मथुरा में महिला को चाबी सौंपते मुख्यमंत्री
- फोटो : अमर उजाला
आवास योजना के तहत आवास की चाबी गीता कुमारी और सुनीता को सौंपी। सतीश को ट्रैक्टर की चाबी सौंपी। मंच से कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण और ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने भी सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। मंच से गीत के माध्यम से कलाकारों ने सीएम योगी से मथुरा से चुनाव लड़ने का आग्रह किया।
विज्ञापन
मथुरा: मंच पर मुख्यमंत्री के साथ अन्य भाजपा नेता
- फोटो : अमर उजाला
मांट में कमल खिलाने का किया आह्वान
यूपी में आगामी विधानसभा चुनाव का आगाज प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मांट विधानसभा क्षेत्र से किया। जहां से आगामी विधानसभा में मांट में कमल खिलाने का आह्वान किया। क्योंकि अभी तक मांट में बीजेपी अपना कमल नहीं खिला सकी है और कोई विधायक नहीं रहा है। मुख्यमंत्री ने विधानसभा क्षेत्र मांट में 2022 के चुनाव के लिए जनता से कमल का फूल खिलाने की अपील की। मांट के वर्तमान में विधायक बसपा के श्याम सुंदर शर्मा हैं, जोकि पिछले आठ बार से विधायक हैं। 2017 के चुनाव में भी भाजपा का उम्मीदवार यहां से नहीं जीता पाया, जबकि सीएम से पहले योगी आदित्यनाथ ने यहां पर एक चुनावी सभा भी की थी। बुधवार को सीएम ने अपने संबोधन में कहा कि 2017 में भी उन्होंने यहां एक चुनावी सभा को किया था और यहां के बाद वह सीएम बने थे। 2022 में मांट में कमल का फूल खिलाने का संकल्प पूरा होगा तो विकास आपके चरण छूता हुआ दिखाई देगा।
यूपी: पांच साल बाद फिर कब्रिस्तान की चर्चा, मथुरा में मुख्यमंत्री बोले- पिछली सरकारों ने कब्रिस्तान की बाउंड्री बनाई आज हम बना रहे तीर्थधाम