सब्सक्राइब करें

प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज से कांग्रेस में उबाल, प्रियंका गांधी को दी घटना की जानकारी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 12 Jan 2020 01:58 PM IST
विज्ञापन
Congress leaders gave information of lathi charge on NSUI to Priyanka Gandhi in University
प्रियंका गांधी तक पहुंची घटना की गूंज - फोटो : अमर उजाला
आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के पालीवाल पार्क में प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज से कांग्रेस के नेताओं में उबाल है। पूर्व प्रदेश महासचिव शब्बीर अब्बास ने लाठीचार्ज की निंदा करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रभारी प्रियंका गांधी को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया है। वहीं, शनिवार को आगरा में आए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कांग्रेस कार्यकर्ता से आंदोलन के लिए तैयार करने को कहा है। 
Trending Videos
Congress leaders gave information of lathi charge on NSUI to Priyanka Gandhi in University
पुलिस ने बरसाईं छात्रों पर लाठियां - फोटो : अमर उजाला
विश्वविद्यालय के पालीवाल पार्क में शनिवार दोपहर को पुलिस ने एनएसयूआई (नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया) और समाजवादी पार्टी छात्र सभा के कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज कर दिया था। इसमें 12 छात्र घायल हो गए। पुलिस ने लाठीचार्ज तब किया, जब एबीवीपी और इन दोनों (एनएसयूआई और सछास) गुटों के बीच टकराव की स्थिति बनी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Congress leaders gave information of lathi charge on NSUI to Priyanka Gandhi in University
पुलिस ने लाठियां भांजी - फोटो : अमर उजाला
लाठीचार्ज में एनएसयूआई के अंकुश गौतम, ललित त्यागी, गौरव शर्मा, अपूर्व शर्मा, सतीश सिकरवार, बिलाल अहमद को चोटें आईं। समाजवादी छात्र सभा के राजन ठाकुर, रवि यादव, जयंत घायल हो गए। उधर इस घटना के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन हरकत में आ गया है। सोमवार को प्रॉक्टोरियल बोर्ड की बैठक में विश्वविद्यालय में माहौल खराब करने वालों पर कड़ा फैसला हो सकता है। 
Congress leaders gave information of lathi charge on NSUI to Priyanka Gandhi in University
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा। - फोटो : amar ujala
प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज से कांग्रेस के नेताओं में आक्रोश है। प्रदेश महासचिव शब्बीर अब्बास ने इस घटना की जानकारी प्रदेश कांग्रेस प्रभारी प्रियंका गांधी को मेल के माध्यम से दी है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता मुरारीलाल गोयल ने कहा कि भाजपा सरकार में लोगों की आवाज को लाठी के दम पर दबाने की कोशिश की जा रही है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। 
विज्ञापन
Congress leaders gave information of lathi charge on NSUI to Priyanka Gandhi in University
आमने-सामने आए एबीवीपी और एनएसयूआई के कार्यकर्ता (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
जेएनयू प्रकरण में ही छह जनवरी को भी विश्वविद्यालय के पालीवाल पार्क परिसर में छात्र संगठन आमने-सामने आ गए। अखिल भारतीय  विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) और भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के कार्यकर्ताओं ने कुलसचिव कार्यालय के सामने नारेबाजी की। पुलिस ने दोनों संगठनों के कार्यकर्ताओं को बाहर निकालकर मामले को शांत किया था। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed