फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ब्रज में बछड़े के जन्म पर जश्न: तीन दिन तक मनेगा उत्सव, दावत में हजारों लोग होंगे शामिल

Mon, 29 Nov 2021 12:06 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 29 Nov 2021 12:06 AM IST
सार

रविवार को तिलक रस्म का आयोजन किया गया। महिलाओं ने मंगल गीत गाए। सोमवार को बैंड-बाजों के साथ कुआं पूजन होगा। मंगलवार को गांव में दावत का कार्यक्रम भी रखा गया है। बछड़े के जन्म का जश्न तीन दिन तक मनाया जाएगा।

विज्ञापन
cow calf birthday celebration in village of mathura
गोमाता का पूजन करता गोपालक परिवार - फोटो : अमर उजाला

ब्रज और गायों का संबंध सदियों पुराना है। मान्यता है कि यहां खुद भगवान श्रीकृष्ण ने गायों की सेवा की थी। इसी श्रद्धा भाव से आज भी यहां गोवंश की सेवा की जाती है। इस बार गोसेवा का अनोखा मामला सामने आया है, जिसकी हर ओर चर्चा हो रही है। मथुरा की तहसील राया के गांव थना अमर सिंह में एक गाय ने बछड़े को जन्म दिया, जिसके जन्म का उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। 



वृंदावन: बांकेबिहारी मंदिर में जबरन चंदन टीका लगाने पर प्रतिबंध, कोर्ट ने गोस्वामियों की कुर्सी-मेज, बेंच हटाने का दिया आदेश

रविवार को तिलक रस्म का आयोजन किया गया। महिलाओं ने मंगल गीत गाए। सोमवार को बैंड-बाजों के साथ कुआं पूजन होगा। मंगलवार को गांव में दावत का कार्यक्रम भी रखा गया है। बछड़े के जन्म का जश्न तीन दिन तक मनाया जाएगा। गोपालक ने सभी नाते-रिश्तेदारों को निमंत्रण भी भेजा है। तीन दिवसीय कार्यक्रम में हजारों लोगों के शामिल होने का दावा किया गया है।

cow calf birthday celebration in village of mathura
विधि-विधान से हुआ पूजन - फोटो : अमर उजाला

गांव थना अमर सिंह निवासी सेवानिवृत्त फौजी बच्चू सिंह ने तीन साल पहले गाय खरीदी थी। उसने पहली बार बछिया होने पर 10 लीटर दूध दिया और अब 28 नवंबर को बछड़ा होने पर 12 लीटर दूध दे रही है। परिवार का गाय से काफी लगाव है। इसी के चलते बच्चू सिंह की पत्नी उर्मिला ने बछड़े के जन्म का उत्सव मनाने का फैसला लिया। 

cow calf birthday celebration in village of mathura
बछ़ड़े के जन्म पर विधि-विधान से हुआ पूजन - फोटो : अमर उजाला

रविवार का बिछड़े का तिलक पूजन और सातिए का कार्यक्रम हुआ, जिसमें में गांव की सौ से अधिक महिलाओं ने भाग लिया। शाम को मंगल गीत गाए गए और भोग प्रसाद का वितरण किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
cow calf birthday celebration in village of mathura
गोमाता के पूजन के लिए आया सामान - फोटो : अमर उजाला

बच्चू सिंह ने बताया कि सोमवार दोपहर को मांट रोड किशनतलैया से बैंड-बाजों के साथ कुआं पूजन होगा। कार्यक्रम में समाजसेवी लोग और क्षेत्रीय ग्रामीण भी शामिल होंगे। जगह-जगह पुष्पवर्षा के साथ स्वागत का कार्यक्रम भी रखा गया है। विधि-विधान के साथ कुआं पूजन होगा।

विज्ञापन
cow calf birthday celebration in village of mathura
मंगलगीत गातीं महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

कुआं पूजन के बाद अगले दिन दावत का कार्यक्रम भी रखा गया है। जिसमें लोग प्रसाद लेने आयेंगे। कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूर्ण कर ली गईं हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed