मथुरा में अक्षय नवमी पर अक्षय पुण्य प्राप्त करने की कामना को लेकर बुधवार को हजारों श्रद्धालु पंचकोसीय परिक्रमा मार्ग पर उमड़ पड़े। इनमें सबसे अधिक संख्या महिलाओं और बच्चों की रही। कार्तिक माह की अक्षय नवमी को परिक्रमा की परंपरा है। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण की जन्मस्थली की परिक्रमा का महत्व है। इसी आस्था भाव के चलते हजारों श्रद्धालुओं ने परिक्रमा लगाई। परिक्रमा का यह दौर मंगलवार शाम से ही शुरू हो गया था। बुधवार की सुबह कई श्रद्धालुओं ने मथुरा के विश्रामघाट पर यमुना स्नान कर पूजन किया। इसके बाद परिक्रमा मार्ग पर श्रद्धालुओं का रेला और बढ़ता चला गया। आस्था के पथ पर श्रीकृष्ण और राधारानी के जयकारते लगाते हुए भक्तों के कदमों आगे बढ़ते रहे, जिससे परिक्रमा मार्ग पर मानव श्रृंखला बन गई।
Akshaya Navami: मथुरा में अक्षय पुण्य की प्राप्ति के लिए परिक्रमा मार्ग पर उमड़ा भक्तों का रेला
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 02 Nov 2022 01:41 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन