फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra murder case Young man shot dead in Agra

आगरा में युवक की गोली मारकर हत्या: रिश्तेदारी में आया था, मंदिर के पास मिली खून से सनी लाश

Wed, 19 Aug 2026 09:41 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Wed, 19 Aug 2026 09:41 PM IST
सार

आगरा में बुधवार रात युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात से गांव में सनसनी फैल गई। माैके पर पहुंची पुलिस  मामले की जांच में जुटी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 

विज्ञापन
agra murder case Young man shot dead in Agra
युवक का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के अछनेरा के गांव ताजपुर नगरिया में बुधवार रात को जीजा के घर आए 28 वर्षीय ओमप्रकाश की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने घटना के कुछ देर बाद ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों की उम्र 16 साल है। आरोपियों से मृतक का एक सप्ताह पहले उसके दोस्त के सोशल मीडिया पर स्टेटस लगाने पर आरोपियों से विवाद हुआ था। उसने एक आरोपी को थप्पड़ मार दिया। इसी रंजिश में तीन आरोपियों ने घेरकर हत्याकांड को अंजाम दिया। घटना से गांव में तनाव है। इसको देखते हुए पुलिस तैनात की गई।
विज्ञापन


कुम्हेर, भरतपुर (राजस्थान) निवासी ओमप्रकाश (28) दो साल से अलीगढ़ में मजदूरी कर जीवन यापन कर रहा था। आठ दिन पहले वह ताजपुर नगरिया स्थित अपने जीजा पूरन सिंह के घर रहने आया था। उसके साथ विष्णु ने सोशल मीडिया पर एक स्टेटस लगाया था। इसको लेकर गांव के ही रहने वाले दो किशोरों से विवाद हो गया। पुलिस की जांच में पता चला कि ओमप्रकाश ने एक किशोर को थप्पड़ मार दिया।
विज्ञापन


विवाद बढ़ता, लेकिन कुछ लोग आ गए। उन्होंने मामला शांत करा दिया। बुधवार रात ओमप्रकाश गांव से टहलते हुए एक किलोमीटर दूर कुलदेवी मंदिर के पास आया था। तभी आरोपी किशोर अपने एक साथी के साथ आए। उनमें गालीगलाैज हुई। तभी एक ने गोली चला दी। घटना की जानकारी पर ग्रामीण पहुंच गए। उन्होंने आरोपी के पिता को पकड़ लिया। उसे पुलिस के हवाले कर दिया। हत्या के बाद गांव में तनाव है। इसको देखते हुए पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



सोशल मीडिया पर स्टेटस लगाने पर विवाद हुआ था। मृतक ने एक आरोपी को थप्पड़ मार दिया। इसी रंजिश में गोली मारकर हत्या की गई है। दो आरोपियों को पकड़ लिया है। तीसरे की धरपकड़ के प्रयास जारी हैं। मृतक के परिजन की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। -आदित्य सिंह, डीसीपी पश्चिम
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed