{"_id":"6a85d9d10c0041b31702756c","slug":"commissioner-of-safety-team-audits-tracks-and-stations-in-agra-metro-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra Metro: संरक्षा आयुक्त की टीम ने ट्रैक और स्टेशन का किया ऑडिट, कल यात्रियों के लिए बंद रहेगी मेट्रो सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra Metro: संरक्षा आयुक्त की टीम ने ट्रैक और स्टेशन का किया ऑडिट, कल यात्रियों के लिए बंद रहेगी मेट्रो सेवा
Wed, 19 Aug 2026 09:59 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Wed, 19 Aug 2026 09:59 PM IST
सार
मेट्रो रेल संरक्षा आयुक्त की टीम की रिपोर्ट के बाद अगले महीने से आईएसबीटी तक मेट्रो चलने लगेगी। इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर सकते हैं। ऐसे में 20 को मेट्रो सेवा बंद रहेगी और 21 अगस्त को सुबह छह से रात 10 बजे तक यथावत चलेगी।
विज्ञापन
आगरा मेट्रो स्टेशन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेट्रो रेल संरक्षा आयुक्त की टीम ने मेट्रो स्टेशन, ट्रैक समेत कई बिंदुओं की जांच की है। इनकी रिपोर्ट भी बनाई है। 20 अगस्त को मन:कामेश्वर से आईएसबीटी तक मेट्रो की गति, सिग्नल का ऑडिट किया जाएगा। इसके लिए मेट्रो सेवा बंद रहेगी। 21 अगस्त से यथावत सेवाएं संचालित रहेंगी।
संरक्षा आयुक्त नीलाभ्र सेनगुप्ता के साथ पांच अन्य तकनीक विशेषज्ञ आए हैं। इन्होंने मन:कामेश्वर, एसएन मेडिकल कॉलेज, आगरा कॉलेज, आरबीएस और आईएसबीटी स्टेशन का निरीक्षण किया। इसमें ट्रैक की मजबूती, सिविल कार्य, यात्रियों के लिए सुविधा, टिकटिंग सिस्टम, आग से निपटने के इंतजाम, आपात गेट समेत अन्य की जांच की। इसकी विस्तृत रिपोर्ट भी बनाई। 20 अगस्त को मन:कामेश्वर से आईएसबीटी तक हाईस्पीड ट्रायल होगा। इसमें मेट्रो को अधिकतम 80-90 किमी प्रति घंटे की गति से दौड़ाया जाएगा।
इसमें तेज गति के दौरान सिग्नल सही तरीके से संचालित हो रहे हैं कि नहीं, ट्रैक में अधिक कंपन तो नहीं हो रहा है। इन सभी की रिपोर्ट बनाकर शासन को दी जाएगी। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के उप महाप्रबंधक पंचानन मिश्रा ने बताया कि पहला कॉरिडोर ताज पूर्वी से सिकंदरा तक बन रहा है। इसकी दूरी करीब 14 किमी है और इसमें 13 स्टेशन हैं।
विज्ञापन
ताज पूर्वी से मन:कामेश्वर स्टेशन तक मेट्रो का संचालन हो रहा है। इसके आगे एसएन, आगरा कॉलेज, राजामंडी, आरबीएस और आईएसबीटी स्टेशन भी बन गए हैं। टीम ने ऑडिट किया है। इनकी रिपोर्ट के बाद अगले महीने से आईएसबीटी तक मेट्रो चलने लगेगी। इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर सकते हैं। ऐसे में 20 को मेट्रो सेवा बंद रहेगी और 21 अगस्त को सुबह छह से रात 10 बजे तक यथावत चलेगी।