{"_id":"6a85e27d254a0070fe06d2bf","slug":"monkey-jumping-on-balcony-caused-toilet-to-collapse-burying-three-children-one-dead-2026-08-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कासगंज में दर्दनाक हादसा: बंदर के कूदने से ढहा छज्जे पर बना शौचालय, मलबे में दबे तीन बच्चे; एक की माैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कासगंज में दर्दनाक हादसा: बंदर के कूदने से ढहा छज्जे पर बना शौचालय, मलबे में दबे तीन बच्चे; एक की माैत
Wed, 19 Aug 2026 10:36 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Published by: Arun Parashar
Updated Wed, 19 Aug 2026 10:36 PM IST
सार
हादसे के बाद ग्रामीण तुरंत दौड़कर मौके पर पहुंचे और मलबे को हटाकर बच्चों को बाहर निकाला। तब तक एक बच्ची की मौत हो चुकी थी। परिवार में चीखपुकार मच गई। हादसे की सूचना मिलते ही कादरगंज पुलिस चौकी से टीम मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
कासगंज में ढहा छज्जा पर बना शाैचालय।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज के गंजडुंडवारा के गांव कादरगंज में बुधवार को एक बड़ा हादसा हो गया। मकान के छज्जे पर बना शौचालय बंदर के कूदने से अचानक भरभराकर ढह गया। इससे नीचे खेल रहे तीन बच्चे मलबे की चपेट में आ गए। हादसे में एक बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य बच्चे घायल हो गए। घटना के बाद गांव में चीख-पुकार मच गई।
घटना से परिवार में मची चीखपुकार।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गांव कादरगंज निवासी वीरेंद्र पुत्र नत्थू के मकान का छज्जा बाहर की ओर निकला हुआ है। इस पर शौचालय बना हुआ था। बुधवार की शाम करीब 6 बजे शौचालय की छत पर अचानक एक बंदर आकर कूद गया। बंदर के छलांग लगाते ही छज्जे की बाउंड्रीवाल टूट गई और छज्जे पर बना शौचालय ढह गया।
हादसे के बाद माैके पर पहुंची पुलिस।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
घटना के समय मकान के नीचे आरती (5) पुत्री महावीर, शेखर (5) और दिपांशु (3) पुत्र जानकी प्रसाद खेल रहे थे। तीनों बच्चे मलबे की चपेट में आ गए। ग्रामीण तुरंत दौड़कर मौके पर पहुंचे और मलबे को हटाकर बच्चों को बाहर निकाला। तब तक आरती की मौत हो चुकी थी। हादसे की सूचना मिलते ही कादरगंज पुलिस चौकी से टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने तुरंत घायल बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों मासूमों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। घटना के बाद सीओ अमित कुमार ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज हादसा।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
माैत की खबर सुनकर दादी चक्कर खाकर गिरीं
ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि मृतक बच्ची की मां की मौत करीब एक साल पहले ही हो चुकी थी। मां के जाने के बाद से उसकी बुजुर्ग दादी ही उसका पालन-पोषण कर रही थीं। पोती की मौत की खबर मिलते ही दादी गश खाकर गिर पड़ीं, वहीं अन्य परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि मृतक बच्ची की मां की मौत करीब एक साल पहले ही हो चुकी थी। मां के जाने के बाद से उसकी बुजुर्ग दादी ही उसका पालन-पोषण कर रही थीं। पोती की मौत की खबर मिलते ही दादी गश खाकर गिर पड़ीं, वहीं अन्य परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
कासगंज हादसा।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मकान के छज्जे पर बना शौचालय ढहने से नीचे खेल रहे तीन बच्चे मलबे में दब गए। इनमें से एक बच्ची की मौत हो गई। जबकि दो घायल हो गई। -अमित कुमार, सीओ पटियाली