{"_id":"6a85eea80b19c937e6004a7f","slug":"police-arrested-three-robbers-after-an-encounter-kasganj-news-c-175-1-kas1003-152444-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: पुलिस ने मुठभेड़ के बाद तीन लुटेरे किए गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: पुलिस ने मुठभेड़ के बाद तीन लुटेरे किए गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। गंजडुंडवारा पुलिस, एसओजी और सर्विलांस की संयुक्त टीम ने मंगलवार देर रात मुठभेड़ के दौरान घेराबंदी करते हुए एक बाल अपचारी सहित कुल तीन शातिर लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए लुटेरों के कब्जे से एक माह पूर्व में लूटी गई बाइक, मोबाइल फोन, आधार कार्ड तथा अवैध असलहा बरामद किया गया है।
गंजडुंडवारा पुलिस के अनुसार, मंगलवार की देर रात मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर टीम ने गांव जैधर के पास बड़ी नहर की पटरी पर संदिग्धों की घेराबंदी की थी। खुद को पुलिस से घिरता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। हालांकि पुलिस बल ने साहस का परिचय देते हुए तीनों बदमाशों को मौके पर ही दबोच लिया।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों में हिमांशु पुत्र हरिश्चंद्र निवासी ग्राम थाना गांव, अनुराग पुत्र बालिस्टर निवासी ग्राम कुतुबपुर सराय और एक बाल अपचारी शामिल हैं।
विज्ञापन
पूछताछ के दौरान पकड़े गए लुटेरों ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि उन्होंने 2 जुलाई 2026 को हसनपुर-पदार्थपुर के बीच नहर की पटरी से इतवारपुर निवासी अमन शर्मा की बाइक, फोन लूटा था। लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद वे सभी हरियाणा भाग गए थे। वे दोबारा उसी लूटी हुई बाइक पर सवार होकर किसी नई घटना को अंजाम देने की फिराक में इलाके में पहुंचे थे, तभी पुलिस के हत्थे चढ़ गए।
पुलिस ने लुटेरों के कब्जे से लूटी गई बाइक, मोबाइल फोन, आधार कार्ड सहित दो तमंचे 315 बोर और दो कारतूस बरामद किए। एसपी ओपी सिंह ने बताया कि पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार लुटेरों ने एक महीने पहले बाइक लूटी थी। पुलिस प्राथमिकी दर्ज करके उनकी तलाश में जुटी थी। लुटेरों में एक बाल अपचारी भी शामिल है।