{"_id":"6a85ef90fc01abd5f1081910","slug":"six-child-and-adolescent-laborers-rescued-from-five-establishments-kasganj-news-c-175-1-sagr1032-152438-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: पांच प्रतिष्ठानों से छह बाल किशोर श्रमिक मुक्त कराए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: पांच प्रतिष्ठानों से छह बाल किशोर श्रमिक मुक्त कराए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। बाल एवं किशोर श्रमिकों के चिह्नांकन और उनके आर्थिक, शैक्षिक एवं सामाजिक पुनर्वासन के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बुधवार को श्रम विभाग और एएचटीयू की संयुक्त टीम ने शहर में कार्रवाई की। टीम ने पांच प्रतिष्ठानों से छह बाल एवं किशोर श्रमिकों को मुक्त कराया। संबंधित सेवायोजकों के खिलाफ निरीक्षण टिप्पणी भी जारी की गई।
सहायक श्रम आयुक्त सुरेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम ने सरकूलर रोड, ठंडी सड़क और नगर पालिका परिषद कासगंज के निकट समेत अन्य स्थानों पर प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। कार्रवाई के दौरान बाल एवं किशोर श्रमिकों के नियोजन की जांच की गई।
अभियान में श्रम प्रवर्तन अधिकारी कृष्ण कुलभूषण पांडेय, सुशील कुमार और शैलेंद्र कुमार के साथ एएचटीयू थाना प्रभारी उमाशंकर, यशपाल सिंह तथा पुलिस बल शामिल रहा।