{"_id":"6a85eea0d2dd8315120ec5ef","slug":"fire-breaks-out-from-the-flame-burning-in-the-jan-seva-kendras-shrine-kasganj-news-c-175-1-kas1001-152463-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: जन सेवा केंद्र के मंदिर में जल रही जोत से लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: जन सेवा केंद्र के मंदिर में जल रही जोत से लगी आग
विज्ञापन
फोटो 37- जनसेवा केंद्र में लगी आग से जला सामान। स्रोत संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोरोंजी। न्योली में मंगलवार देर रात जय अंबे जन सेवा केंद्र में अचानक आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। आग की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों ने जनसेवा केंद्र के संचालक देवेंद्र राजपूत को जानकारी दी। मौके पर पहुंचकर आसपास के लोगों की मदद से आग पर काबू पाया।
घटना से कुछ समय पहले देवेंद्र राजपूत जनसेवा केंद्र बंद कर घर चले गए थे। उस समय दुकान के अंदर बने मंदिर में जोत जल रही थी। आशंका है कि उनके जाने के बाद जोत गिर गई और पास में रखे कागजों और मंदिर में लगी तस्वीरों ने आग पकड़ ली। इसके बाद आग धीरे-धीरे फैलकर पूरे केंद्र में फैल गई।
हादसे में केंद्र के अंदर रखा काउंटर, कंप्यूटर, लैपटॉप, मॉनिटर, सीपीयू, कीबोर्ड, माउस समेत अन्य सामान जलकर नष्ट हो गया। इसके अलावा कई मोबाइल, ग्राहकों के पैन कार्ड, आधार कार्ड और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज भी आग में जल गए। दुकान संचालक देवेंद्र राजपूत ने बताया किआग से करीब लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है। अभी आंकलन किया जा रहा है।