{"_id":"6a85ef5fe68a79fa120fadb4","slug":"youth-ends-life-over-land-dispute-fir-registered-against-7-including-bjp-district-president-kasganj-news-c-175-1-kas1003-152353-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: जमीन विवाद में युवक ने दी जान, भाजपा जिलाध्यक्ष समेत 7 पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: जमीन विवाद में युवक ने दी जान, भाजपा जिलाध्यक्ष समेत 7 पर प्राथमिकी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। शहर की चित्रगुप्त कॉलोनी में जमीन के एक पुराने विवाद में उपजे तनाव और कथित मारपीट से आहत एक युवक के आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मृतक की पत्नी की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष और एक पूर्व सभासद सहित कुल सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
चित्रगुप्त कॉलोनी निवासी केशलता पत्नी हृदेश कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके परिवार का एक जमीन का पुराना मामला न्यायालय में विचाराधीन है। आरोप है कि 16 अगस्त की शाम करीब 6:30 बजे विशाल उर्फ ईलू, अभय, अमित, धर्मेंद्र उर्फ धम्मु और दिनेश ने षड्यंत्र के तहत उनके पति हृदेश कुमार को घेर लिया और लाठी-डंडों से उनकी बेरहमी से पिटाई की।
बीच-बचाव करने आए ताऊ ससुर रोहन सिंह को भी पीटकर घायल कर दिया, जिनका 17 अगस्त को चिकित्सीय परीक्षण कराया गया था। केशलता का यह भी आरोप है कि भाजपा के पूर्व सभासद नेत्रपाल और भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष डॉ. खूब सिंह उनके पति को लगातार जान से मारने की धमकियां दे रहे थे। इस मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर हृदेश ने मंगलवार सुबह अपने घर में फंदा लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस ने प्राप्त तहरीर के आधार पर सभी आरोपियों विशाल, अभय, अमित, धर्मेंद्र, दिनेश, नेत्रपाल और डॉ. खूब सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सीओ सदर आंचल चौहान ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस द्वारा तथ्यों की गहनता से जांच की जा रही है और उचित कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।