फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Burning coal found at Star hotels Municipal Corporation team takes action.

Agra News: सितारा होटलों में जलता मिला कोयला, नगर निगम की टीम ने की कार्रवाई; वसूला 40 हजार रुपये जुर्माना

Wed, 19 Aug 2026 08:39 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Wed, 19 Aug 2026 08:39 PM IST
सार

आगरा में प्रतिबंध के बाद भी सितारा होटल और रेस्तरां में कोयले की भट्ठी और तंदूर सुलगते हुए मिले। नगर निगम की टीम ने मामले में कार्रवाई की है। आदेश का उल्लंघन करने पर जुर्माना वसूला है।

विज्ञापन
Burning coal found at Star hotels Municipal Corporation team takes action.
नगर निगम की टीम ने की कार्रवाई। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के आदेश के बाद भी शहर में सितारा होटल और रेस्तरां कोयले से भट्ठी और तंदूर चला रहे हैं। नगर निगम टास्कफोर्स ने बुधवार को भी ऐसे सितारा होटलों और कैफे पर कार्रवाई की। टीम ने सेंट होटल में कोयले की भट्ठी का इस्तेमाल पाए जाने पर 10 हजार रुपये, रोमियो लाइन कैफे पर 20 हजार रुपये तथा द रिट्रीट होटल में तंदूर का इस्तेमाल किए जाने पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया।
विज्ञापन


अपर नगर आयुक्त शिशिर कुमार ने बताया कि होटल, रेस्तरां में चोरी-छिपे कोयला जलाया जा रहा है। टीम ने कार्रवाई में भट्ठी में कोयला जलते हुए पाया है। प्रदूषण बढ़ाने के साथ यह एनजीटी के आदेश का उल्लंघन है। 
विज्ञापन


तीनों पर कुल 40 हजार रुपये का जुर्माना लगाकर वसूला गया है। इन प्रतिष्ठानों को चेतावनी दी गई है कि नियमों के विपरीत कोयला संचालित भट्ठी का प्रयोग मिलता है तो संबंधित संचालक के खिलाफ विधिक कार्रवाई भी की जाएगी। नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य ने टीम को निर्देश दिए कि कोयला 
विज्ञापन
विज्ञापन

जलाने वाली इकाइयों पर लगातार कार्रवाई जारी रखें।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed