{"_id":"6886e24da003b81a1a0c67a9","slug":"crpf-jawan-s-wife-murdered-minor-nephew-shot-in-the-middle-of-road-secret-of-becoming-a-murderer-2025-07-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP: सीआरपीएफ जवान की पत्नी का कत्ल...नाबालिग भतीजे ने बीच सड़क पर गोलियों से भूना, अब खुला कातिल बनने का राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: सीआरपीएफ जवान की पत्नी का कत्ल...नाबालिग भतीजे ने बीच सड़क पर गोलियों से भूना, अब खुला कातिल बनने का राज
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 28 Jul 2025 02:55 PM IST
सार
सीआरपीएफ के जवान की पत्नी की जिस तरह कत्ल हुआ, उसे लेकर किसी नजदीकी पर शक था, लेकिन कातिल नाबालिग भतीजा निकलेगा, ये किसी ने नहीं सोचा था। पुलिस ने दिनदहाड़े गोलियों से भूनकर विवाहिता की हत्या के मामले में चौंकाने वाला खुलासा किया है।
आगरा के थाना फतेहाबाद क्षेत्र में नाबालिग भतीजा अपनी ताई का हत्यारा निकला है। पिता की हत्या के बाद रंजिश मानने लगा था। यह खुलासा पुलिस की तरफ से किया गया है। घटना वाले दिन से फरार चल रहा था।
धौलपुर (राजस्थान) की एक महिला का विवाद अपने पति से चल रहा था। इस कारण आठ साल से मायके में रह रही थीं। वह 18 जुलाई की शाम को पति से विवाद मामले की कोर्ट में तारीख कर लाैट रही थीं। घर पहुंचने से पहले रास्ते में उनकी गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। महिला के पिता ने पति , देवर के साथ अन्य लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था।
Trending Videos
2 of 5
मंजू हत्याकांड
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस टीम हत्याकांड के खुलासे में लगी थीं। घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। फुटेज में एक युवक बाइक पर जाता नजर आया। उसने अपना चेहरा छिपा रखा था। इस पर पुलिस ने बाइक सवार के जाने वाले मार्गों को देखा। एक जगह युवक का चेहरा बिना कपड़े के नजर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
मंजू हत्याकांड
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इस पर पुलिस ने परिजन को उसका फोटो दिखाया। उन्होंने उसे पहचान लिया। वह मृतक महिला के देवर का नाबालिग बेटा निकला। देवर की 8 साल पहले हत्या हो गई थी। इस मामले में मृतक की बहन को आरोपी बनाया गया था। पहचान होने पर पुलिस ने रविवार दोपहर आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक तमंचा व कारतूस बरामद हुआ।
4 of 5
मंजू हत्याकांड
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पिता की हत्या के बाद से ताई से मान रहा था रंजिश
डीसीपी पूर्वी जोन अली अब्बास ने बताया कि आरोपी 16 साल का किशोर है। वह दसवीं की पढ़ाई कर रहा है। वह मृतका का भतीजा है। मृतका और उसकी बहन की शादी एक ही परिवार में दो भाइयों से हुई थी। आरोपी किशोर ने पुलिस को बताया कि आठ साल पहले उसके पिता की हरियाणा में हत्या हुई थी। शव को भी गायब कर दिया गया था। हत्याकांड में मां के साथ मृतका भी शामिल थी। उसके सामने ही हत्याकांड को अंजाम दिया गया था। तब वो आठ साल का था। वह चश्मदीद गवाह भी है। तब से वो अपनी ताई से रंजिश मान रहा है।
विज्ञापन
5 of 5
मंजू हत्याकांड
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ताऊ, चाचा और फूफा के साथ बनाई थी योजना
आरोपी ने पुलिस को बताया कि ताई ताऊ को तलाक नहीं दे रही थी। इस कारण हर महीने उन्हें खर्च के लिए 11 हजार रुपये देने पड़ रहे थे। इस कारण ताऊ परेशान थे। ताऊ, चाचा व फूफा आपस में बात करते थे। तब तीनों ने हत्या की योजना बनाई। एक जुलाई को भी हत्या करने का प्रयास किया था लेकिन तब सफल नहीं हो सका। इस पर रेकी करके वापस चला गया। अब वो फिर से आया। सुनसान रास्ते पर ताई के मिलने पर हत्याकांड को अंजाम दिया। एक के बाद एक चार गोली मारी थीं। उसके बड़े भाई और छोटा भाई मां के साथ रहते हैं। वह खुद अलग रह रहा था। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में लगी है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।