सब्सक्राइब करें

UP: महिला डॉक्टर भी हो गई मजबूर...धर्मांतरण गिरोह के सदस्य से निकाह, फिर ऐसा काम; सोचकर आ जाएगी घिन

अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 28 Jul 2025 02:54 PM IST
सार

युवती होम्योपैथी की पढ़ाई करने के लिए ओडिशा गई थी। अपने खर्च के लिए उसने नाैकरी की तलाश शुरू की तभी गोवा की रहने वाली आरोपी आयशा उर्फ एसबी कृष्णा के संपर्क में आ गई।

विज्ञापन
Lady doctor married a member of conversion gang then did disgusted act
धर्मांतरण गिरोह - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अवैध धर्मांतरण कराने वाले गिरोह का नया चेहरा सामने आया है। अब तक युवतियों को जाल में फंसाने के बाद धर्मांतरण ही कराया जाता था। मगर गिरोह के चंगुल में फंसी झज्जर (हरियाणा) की महिला डाॅक्टर का धर्मांतरण के बाद एक युवक ने शारीरिक शोषण किया था। पुलिस ने डाॅक्टर को पूछताछ के लिए बुलाया था। अब उनके कोर्ट में बयान दर्ज कराए जाएंगे। पीड़ित डाॅक्टर आरोपी को सजा दिलाना चाहती हैं। इस मामले में जल्द ही एक और केस दर्ज कराया जा सकता है।


झज्जर जिले की रहने वाली 25 वर्षीय युवती होम्योपैथी की पढ़ाई करने के लिए ओडिशा गई थी। अपने खर्च के लिए उसने नाैकरी की तलाश शुरू की तभी गोवा की रहने वाली आरोपी आयशा उर्फ एसबी कृष्णा के संपर्क में आ गई। आरोप है कि आयशा ने उसे नाैकरी के लिए जयपुर के जुनैद से मिलवाया। जुनैद को पिछले दिनों पुलिस ने गिरफ्तार किया था। वह पुलिस कस्टडी रिमांड पर है। उससे पूछताछ की जा रही है।
 
Trending Videos
Lady doctor married a member of conversion gang then did disgusted act
आगरा धर्मांतरण कांड। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दोनों ने एक ग्रुप बनाकर बातचीत शुरू कर दी। आश्वासन दिया कि जुनैद उसकी पूरी मदद करेगा। बातचीत के दाैरान जुनैद अपने धर्म के बारे में उसे बताने लगा। मगर, डाॅक्टर को गीता का अच्छा ज्ञान होने के कारण वो आसानी से बात मानने के लिए तैयार नहीं हुई। जुनैद उससे झूठ बोलता रहा। एक दिन युवती अपने घर जा रही थी। तब वह उससे मिलने के लिए दिल्ली पहुंच गया। मिलने के दाैरान वह उसे अपने साथ एक घर में ले गया, जहां काजी के सामने धर्मांतरण करा दिया। उससे निकाह कर लिया। युवती को इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी। घर से बाहर आने के बाद जुनैद उसे अपनी पत्नी बताने लगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Lady doctor married a member of conversion gang then did disgusted act
धर्मांतरण गिरोह - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कहा कि उसने निकाह में हां किया है। अब दोनों साथ रहेंगे। डाॅक्टर घबरा गई। आरोप है कि वह जबरन अपने साथ रखने का दबाव बनाने लगा। बदनाम करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा। बाद में उसका शारीरिक शोषण भी किया। वह किसी तरह उसके चंगुल से निकलना चाहती थी। आगरा में धर्मांतरण गिरोह के चंगुल में फंसे लोगों से पुलिस संपर्क कर रही है। इसी बीच पुलिस ने उसे ढूंढ लिया। उसके बयान दर्ज किए गए हैं। पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने बताया कि झज्जर की महिला डाॅक्टर से युवक ने निकाह किया था। बयानों में पीड़िता ने कई बातें बताई हैं। डाॅक्टर के कोर्ट में बयान दर्ज कराए जाएंगे।

 
Lady doctor married a member of conversion gang then did disgusted act
धर्मांतरण गिरोह का पर्दाफाश - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पिता दर्ज कराना चाहते हैं केस
महिला डाॅक्टर के पिता मजदूरी करते हैं। इसके बावजूद वह बेटी को डाॅक्टर की पढ़ाई करा रहे थे। 10 हजार रुपये हर महीने भेजा करते थे। इसके बावजूद खर्च पूरा नहीं हो पाता था। बेटी के परेशान रहने पर पिता भी चिंतित थे। पूछने पर भी डाॅक्टर ने पिता को कुछ नहीं बताया था। यही कहा था कि पढ़ाई की चिंता है। अब उन्हें पता चला तो वो सन्न रह गए। अब वो आरोपी को सजा दिलाना चाहते हैं। पुलिस का कहना है कि मामले में झज्जर जिले में केस दर्ज कराया जाएगा।
 
विज्ञापन
Lady doctor married a member of conversion gang then did disgusted act
धर्मांतरण गिरोह - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मांतरण के खिलाफ पंजाबी समाज करेगा काम
 आगरा महानगर की पंजाबी सभा के अध्यक्ष सर्व प्रकाश कपूर, सभा के अन्य पदाधिकारियों-सदस्यों ने भी इस मुद्दे पर अपनी बैठक की। इसमें कहा गया कि धर्मांतरण के खिलाफ पंजाबी समाज की ओर से जमीनी स्तर पर काम किया जाएगा। चेतावनी दी गई कि अगर कोई व्यक्ति समाज के किसी पुरुष या महिला के धर्म परिवर्तन की साजिश में लिप्त पाया गया तो उसको मिट्टी में मिलाने का काम समाज करेगा। इस संबंध में प्रस्ताव पास किया गया। इसमें कार्यकारी अध्यक्ष संजीव कपूर, महामंत्री भारत भूषण एडवोकेट, कोषाध्यक्ष सुरेश भांबरी, मनोज नागपाल, विश्वनाथ जुनेजा, संजय अरोरा, अशोक सैनी, रोहित कत्याल, अमित मदान, राहुल बाघला, अमित कौरा, महिला पंजाबी सभा महानगर अध्यक्ष नीरू कालरा आदि शामिल रहे। 



 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed