{"_id":"6886dd253be500f714074243","slug":"conversion-case-revert-id-on-instagram-and-facebook-then-be-careful-these-people-on-police-radar-2025-07-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"धर्मांतरण केस: इंस्टाग्राम और फेसबुक पर दिखे 'रिवर्ट' आईडी...तो हो जाएं सावधान, पुलिस की रडार पर हैं ये लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मांतरण केस: इंस्टाग्राम और फेसबुक पर दिखे 'रिवर्ट' आईडी...तो हो जाएं सावधान, पुलिस की रडार पर हैं ये लोग
Mon, 28 Jul 2025 07:45 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 28 Jul 2025 07:45 AM IST
सार
अवैध धर्मांतरण गिरोह की जड़ें आगरा पुलिस खोदने में जुटी हुई है। अब पुलिस की नजर इंस्टाग्राम-फेसबुक की 100 रिवर्ट आईडी पर है।
विज्ञापन
आगरा धर्मांतरण कांड।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवैध धर्मांतरण कराने के बाद युवक और युवतियों को इंस्टाग्राम और फेसबुक के ग्रुप से जोड़ दिया जाता था। हर किसी की एक आईडी का नाम बदला हुआ था। इसके साथ रिवर्ट भी लिखा जाता था जिससे हर किसी की एक अलग पहचान हो सके। सर्च करने पर एक साथ नाम आ जाएं। अब पुलिस के निशाने पर यह आईडी वाले ही हैं। गिरोह के पकड़े जाने के बाद इन आईडी से किसी तरह के कमेंट और वीडियो पोस्ट नहीं किए जा रहे हैं। अब पुलिस इनके बारे में जानकारी जुटा रही है। इनमें आईडी बनाने वाले देश से बाहर के लोग भी हैं। ऐसी 100 से अधिक आईडी को चिह्नित किया गया है।
धर्मांतरण का मास्टरमाइंड अब्दुल रहमान।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
तब हुआ गिरोह का खुलासा
सदर की सगी बहनों का मार्च में अपहरण किया गया था। पुलिस ने दोनों को कोलकाता में खोज निकाला। इसके बाद छह राज्यों में दबिश देकर 10 आरोपियों को पकड़ा तो धर्मांतरण गिरोह का खुलासा हुआ। बाद में मुस्तफाबाद, दिल्ली निवासी अब्दुल रहमान को पकड़ा गया। उसकी गिरफ्तारी के बाद उसके दो बेटों सहित तीन को दिल्ली से पकड़ा गया। इन तीनों को जेल भेजा जा चुका है।

धर्मांतरण गिरोह
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
12 से अधिक युवतियां कराई मुक्त
पुलिस अब तक 12 से अधिक युवतियों को मुक्त करा चुकी है। आरोपी आयशा उर्फ एसबी कृष्णा, शेखर राय उर्फ अली हसन, ओसामा, रहमान कुरैशी, अबू तालिब, अबू रहमान, मोहम्मद अली, जुनैद कुरैशी, मुस्तफा और रीत बानिक उर्फ इब्राहिम की पुलिस कस्टडी रिमांड 29 जुलाई तक है।

धर्मांतरण गिरोह का पर्दाफाश
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस जुटा रही साक्ष्य
पुलिस को और लोगों के बारे में जानकारी मिली है। पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने बताया कि गैंग के प्रत्येक सदस्य के खिलाफ साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। प्रारंभिक छानबीन में विदेश से डॉलर और क्रिप्टो करेंसी में रकम आने के प्रमाण मिले हैं। दुबई और कनाडा से फंडिंग भी हो रही थी।

अवैध धर्मांतरण
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एक हजार से अधिक नंबरों को खंगाल रही पुलिस
पुलिस आरोपियों के मोबाइलों से एक हजार से अधिक नंबरों का पता चला है। इनके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। वहीं रिवर्ट मुस्लिम ग्रुप के सदस्यों के बारे में भी पता किया जा रहा है। इसके लिए इंस्टाग्राम और फेसबुक आईडी खंगाली जा रही है। वहीं आरोपियों के लैपटाॅप भी खंगाले जा रहे हैं। इसके लिए साइबर थाना की टीम की भी मदद ली जा रही है।