{"_id":"5e2030f58ebc3e4b542c299b","slug":"deepak-chahar-dedicates-t-20-performer-of-the-year-award-to-father","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दीपक चाहर ने पिता को समर्पित किया टी-20 परफॉर्मर ऑफ द ईयर अवार्ड, कही दिल छू लेने वाली बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीपक चाहर ने पिता को समर्पित किया टी-20 परफॉर्मर ऑफ द ईयर अवार्ड, कही दिल छू लेने वाली बात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 17 Jan 2020 12:04 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
पिता और बहन के साथ दीपक चाहर
- फोटो : Instagram
Link Copied
स्विंग के सुल्तान के नाम से प्रख्यात टी-20 और वन डे टीम इंडिया के क्रिकेटर दीपक चाहर को इंटरनेशनल क्रिकेट ऑफ काउंसिल (आईसीसी) ने सत्र 2019 के लिए बेस्ट टी-20 परफार्मर ऑफ द ईयर का अवार्ड देने की घोषणा की है। उन्हें यह अवार्ड बांग्लादेश के खिलाफ की गई हैट्रिक के लिए दिया गया है। दीपक का कहना है कि देश के करोड़ों लोगों की दुआएं और पिता लोकेंद्र सिंह चाहर के त्याग से आज मुझे वो मुकाम मिला है, जिसे पाना किसी भी क्रिकेटर के लिए एक बड़ा सपना होता है। उन्होंने यह अवार्ड पिता को समर्पित किया है।
Trending Videos
2 of 5
क्रिकेटर दीपक चाहर
- फोटो : Instagram
अमर उजाला से बातचीत में दीपक चाहर ने कहा कि पिता लोकेंद्र सिंह चाहर ने वर्षों मेरे साथ मेरे क्रिकेट को मजबूत बनाने के लिए पसीना बहाया है। इसलिए यह अवार्ड मैं उन्हें समर्पित करता हूं। जीडी गोयंका पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल पुनीत वशिष्ठ का भी मेरे कॅरियर में काफी अहम योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि इस अवार्ड के बाद टीम इंडिया के लिए अच्छा प्रदर्शन करने की जिम्मेदारी और बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
दीपक चाहर
- फोटो : फेसबुक
दीपक का कहना है कि हरेक मैच के बाद मेरे पिता मुझे मैच के दौरान की गई गलतियों के बारे में भी बताते हैं। उनके द्वारा सिखाई गई बारीकियों को दिमाग में रखकर गेंदबाजी करता हूं। अवार्ड की घोषणा होने के बाद शहर के क्रिकेट प्रेमियों ने खुशी व्यक्त की है। डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ आगरा (डीसीएए) के अध्यक्ष पूरन डावर, सचिव प्रकाश कौशल आदित ने हर्ष प्रकट किया है।
4 of 5
क्रिकेटर दीपक चाहर
टी-20 इंटरनेशनल सीरीज में दीपक चाहर ने बांग्लादेश के खिलाफ 3.1 ओवरों में सात रन देकर छह विकेट हासिल किए थे। इसके साथ ही दीपक वर्ष 2019 में अंतरराष्ट्रीय टी-20 फॉर्मेट में सबसे किफायती गेंदबाज रहे। वह टी-20 फॉर्मेट में हैट्रिक करने वाले भारत के पहले पुरुष गेंदबाज बने।
विज्ञापन
5 of 5
पिता के साथ दीपक चाहर
- फोटो : instagram
लोकेंद्र सिंह चाहर का कहना है कि दीपक को क्रिकेटर बनाने के लिए सालों पहले एयर फोर्स की नौकरी छोड़ी थी। मेरे लिए यह अवार्ड इसलिए और खास हो गया है क्योंकि सेना दिवस पर इस अवार्ड की घोषणा हुई। उन्होंने कहा कि कोच के रूप में जहां उसकी क्रिकेट पर हमेशा बारीक नजर रखता हूं, वहीं एक पिता से कहीं अधिक दीपक और मैं काफी अच्छे दोस्त हैं। वह मेरे साथ हर बात शेयर करता है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X