फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

द्वारिकाधीश मंदिर में मनाई दिवाली, दीपों की रोशनी से जगमग हुआ राजाधिराज का आंगन

Sat, 17 Oct 2020 12:32 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 17 Oct 2020 12:32 AM IST
विज्ञापन
deepawali celebration in dwarkadhish temple mathura
दीपों की रोशनी से जगमग हुआ मंदिर - फोटो : अमर उजाला

मथुरा में अधिकमास की अमावस्या पर शुक्रवार को ठाकुर द्वारिकाधीश मंदिर में दीपावली मनाई गई। दीपों की रोशनी से मंदिर परिसर में अद्भुत आभा बिखरी। भक्त भी अपने आराध्य की दीपावली को देखने के लिए उमड़े। इस अवसर पर द्वारिकाधीश मंदिर में धार्मिक आयोजन हुए। सुबह मंदिर में महादान की लीला हुई। भक्तों ने सामाजिक दूरी का पालन करते हुए आराध्य के दर्शन किए। 

deepawali celebration in dwarkadhish temple mathura
मंदिर में जलाए गए हजारों दीप - फोटो : अमर उजाला

सायंकाल में द्वारिकाधीश मंदिर में भव्य दीपदान का मनोरथ हुआ। ठाकुरजी को कांच की हटरी में विराजमान कराया गया। मंदिर परिसर में जगमगाते हजारों दीप मंदिर की आभा को और अद्भुत बना रहे थे। मंदिर परिसर ठाकुरजी के जयकारों से गूंज रहा था। सुबह मंदिर खुलने के साथ ही भक्तों ने अपने आराध्य के दर्शन किए और कृतार्थ हुए। 

deepawali celebration in dwarkadhish temple mathura
द्वारिकाधीश मंदिर में मनाई दीपावली - फोटो : अमर उजाला
द्वारिकाधीश मंदिर के विधि एवं मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी एडवोकेट ने बताया कि अधिकमास की अमावस्या पर मंदिर में दीपदान किया गया। इनके अन्य धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। ये सभी कार्यक्रम मंदिर के गोस्वामी डॉ. वागीश कुमार के निर्देशन में किया गया। प्रशासन की गाइडलाइन के अनुसार भक्तों को ठाकुरजी के दर्शन कराए गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
deepawali celebration in dwarkadhish temple mathura
भक्तों ने किया दीपदान - फोटो : अमर उजाला
श्री दीर्घविष्णु मंदिर में भक्तों ने किया दीपदान
मथुरा के श्री दीर्घविष्णु मंदिर में भी दीपदान महोत्सव का आयोजन किया गया। शुक्रवार सुबह श्री दीर्घविष्णु मंदिर में विराजमान महाराज सहित पद्मालयी लक्ष्मी जी को नवीन वस्त्र धारण कर विशेष शृंगार किया गया। पूरे मंदिर परिसर में भक्तों ने दीपदान कर भजन-संकीर्तन किया। इसके बाद ठाकुर जी की परिक्रमा लगाई। 
विज्ञापन
deepawali celebration in dwarkadhish temple mathura
केशवदेव मंदिर में सजाया फूल बंगला - फोटो : अमर उजाला
प्राचीन केशवदेव मंदिर में सजाया फूल बंगला
अमावस्या पर्व पर प्राचीन केशव देव मंदिर में फूल बंगला सजाया गया। सुबह सेवायत शंकर लाल गोस्वामी, श्यामाचरण गोस्वामी, मुन्नी लाल गोस्वामी, बिहारी लाल गोस्वामी ने संयुक्त रूप से मंत्रोच्चारण व शंखनाद के बीच ठाकुरजी का पंचामृत, गुलाब जल से अभिषेक किया गया। ठाकुरजी को नवीन पोशाक धारण कराकर भव्य शृंगार कराया। सेवायतों द्वारा ठाकुर जी कीआरती की गई। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed