{"_id":"5e423e1e8ebc3ee5db0e2ee3","slug":"deputy-cm-keshav-prasad-maurya-reach-vrindavan-midnight-talks-with-saints-on-ram-mandir","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्टः संतों की शरण में 'सरकार', नाराजगी दूर करने का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्टः संतों की शरण में 'सरकार', नाराजगी दूर करने का प्रयास
Wed, 12 Feb 2020 12:05 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 12 Feb 2020 12:05 AM IST
विज्ञापन
रमणरेती आश्रम पहुंचे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की पहली बैठक 19 फरवरी को दिल्ली में होनी है। इसमें राम मंदिर निर्माण की तिथि की घोषणा हो सकती है। इससे पहले देशभर में संतों को साधने की कवायद शुरू हो गई है। बताया जाता है कि इसी सिलसिले में सोमवार की रात सड़क मार्ग से उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य पत्नी और बेटे के साथ गुरु शरणानंद महाराज के रमणरेती आश्रम पहुंच गए। यहां उन्होंने संतों के साथ मंत्रणा कर उनकी नाराजगी दूर करने का प्रयास किया।
रमणरेती आश्रम पहुंचे केशव प्रसाद मौर्य
- फोटो : अमर उजाला
राममंदिर निर्माण के लिए बनाए गए ट्रस्ट में कुछ संतों के नाम शामिल करने को लेकर विरोध के सुर उठ रहे हैं। चूंकि 19 फरवरी को ट्रस्ट की बैठक में राम मंदिर निर्माण की घोषणा हो सकती है, इसलिए केंद्र और प्रदेश की सरकार नाराज संतों को साधने में जुट गई है। मथुरा-वृंदावन के संतों के बीच उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की सक्रियता अधिक है। इसलिए मौर्य को ही यहां की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
रमणरेती आश्रम पहुंचे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य
- फोटो : अमर उजाला
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सोमवार की रात रमणरेती आश्रम पहुंचे थे। यहां उन्होंने स्वामी इंद्रेश आनंद, स्वामी हरिदास, स्वामी दिव्यानंद, स्वामी हरदेव आनंद, स्वामी रघुनाथ दास, स्वामी नागेंद्र महाराज के साथ राम मंदिर निर्माण पर चर्चा की। बाद में वृंदावन के ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन कर संतों के साथ मंत्रणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
बांके बिहारी जी के दर्शन करते उपमुख्यमंत्री और ऊर्जा मंत्री (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पत्रकारों से कहा कि 19 फरवरी को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक के बाद शीघ्र ही राम मंदिर का निर्माण शुरू हो जाएगा। मामले में सर्वोच्च न्यायालय का आदेश आने के बाद ही सबकुछ तय कर लिया गया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद में न्यास की घोषणा कर दी है। न्यास की बैठक में बुलाया जाएगा तो जरूर जाएंगे।
विज्ञापन
रमणरेती आश्रम पहुंचे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य
- फोटो : अमर उजाला
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि मथुरा-वृंदावन में पहुंचकर शांति मिलती है। वो बहुत भाग्यशाली हैं कि ठाकुरजी उन्हें यहां बुलाते हैं। सभी ब्रजवासियों को होली की शुभकामनाएं। मथुरा के डॉक्टर के अपहरण के मामले में कहा कि यह गंभीर मामला है। इसकी जांच चल रही है। अपराधी को सजा दिलाई जाएगी।