फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना का असर: मथुरा के द्वारिकाधीश मंदिर के पट 10 मई तक बंद

Thu, 29 Apr 2021 01:16 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 29 Apr 2021 01:16 PM IST
विज्ञापन
Dwarikadhish temple closed till 10 May due to coronavirus in mathura
द्वारिकाधीश मंदिर मथुरा - फोटो : अमर उजाला

कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए मथुरा के पुष्टिमार्गीय संप्रदाय के द्वारिकाधीश मंदिर के पट भी भक्तों के लिए बंद कर दिए गए हैं। मंदिर प्रबंधन ने 10 मई तक मंदिर के पट बंद रखने का फैसला लिया है। वहीं प्राचीन केशवदेव मंदिर के पट पहले ही बंद हो चुके हैं। उधर, वृंदावन के श्रीराधारमण मंदिर के पट भी आम भक्तों के लिए बंद कर दिए गए हैं। बुधवार को आम भक्तों को ठाकुरजी के दर्शन नहीं हो सके। गोविंद देव मंदिर, मदन मोहन मंदिर और श्रीरंगनाथ मंदिर में पहले से ही भक्तों को प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। 

Dwarikadhish temple closed till 10 May due to coronavirus in mathura
द्वारिकाधीश मंदिर - फोटो : Amar Ujala
द्वारिकाधीश मंदिर के मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी एडवोकेट ने बताया कि कोविड संक्रमण को देखते हुए मंदिर के पट बंद करने का निर्णय मंदिर प्रबंधन ने लिया है। उन्होंने बताया कि कोरोना महामारी की स्थिति को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार की गाइडलाइन के अनुपालन में मंदिर के दर्शन भक्तों के लिए 10 मई तक नहीं खोले जाएंगे, लेकिन मंदिर की सेवा अंदर ही अंदर अनवरत जारी रहेगी। उन्होंने द्वारिकाधीश महाराज के भक्तों से अपील की है कि वह अपने घर पर रहें और राजाधिराज का ध्यान करें। 
Dwarikadhish temple closed till 10 May due to coronavirus in mathura
श्री राधा रमण मंदिर वृंदावन - फोटो : अमर उजाला
वृंदावन के राधारमण मंदिर के पट आम भक्तों के लिए बंद करने का आदेश प्रबंधन ने मंगलवार को ही जारी कर दिया था। बुधवार को कुछ भक्त दर्शन को पहुंचे तो पट बंद मिले। मंदिर के दर्शन 9 मई तक के लिए बंद किए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Dwarikadhish temple closed till 10 May due to coronavirus in mathura
श्रीरंगजी मंदिर के पट बंद - फोटो : अमर उजाला
अखिल भारतीय सर्वेक्षण की देखरेख में श्रीगोविंद देव मंदिर और श्रीमदन मोहन मंदिर, प्राचीन राधावल्लभ मंदिर को पहले ही बंद किया जा चुका है। इसके अलावा दक्षिण शैली के विशाल प्राचीन मंदिर श्रीरंगनाथ में भी भक्तों को दर्शन नहीं कराए जा रहे हैं। इसे भी पिछले कई दिनों से आम भक्तों के लिए बंद किया जा चुका है।
विज्ञापन
Dwarikadhish temple closed till 10 May due to coronavirus in mathura
ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर - फोटो : अमर उजाला
बिहारीजी में पहुंच रहे बहुत कम भक्त
कोरोना संक्रमण के बीच बहुत कम संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए वृंदावन पहुंच रहे हैं। यहां तक कि नियमित दर्शनार्थियों की मौजूदगी ही नजर आती है। श्रीबांकेबिहारी मंदिर में स्थानीय लोग ही दर्शन करने को पहुंच रहे हैं। बाहरी लोगों की मौजूदगी दिखाई नहीं दे रही है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed