{"_id":"6a2120fe4bf8792e0e04eab1","slug":"fake-iitian-baba-police-to-conduct-blood-tests-to-probe-alleged-drugging-claims-2026-06-04","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP: किराए के कमरे से कोठी वाले आश्रम तक, काले कारनामे और नशे का खेल; आईआईटियन बाबा की कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: किराए के कमरे से कोठी वाले आश्रम तक, काले कारनामे और नशे का खेल; आईआईटियन बाबा की कहानी
अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा
Published by: Sharukh Khan
Updated Thu, 04 Jun 2026 12:38 PM IST
सार
मथुरा के आईआईटियन बाबा के शिष्यों के खून की जांच होगी। खून की जांच में साफ होगा कि बाबा अपने शिष्यों को दूध में कौन सा नशीला पदार्थ देता था। गोवर्धन थाने की पुलिस सैंपल के लिए पीड़िताओं को मथुरा बुलाएगी।
विज्ञापन
1 of 9
Iitian Baba
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
आईआईटियन बाबा अभिषेक मिश्रा उर्फ आदिकर्ता नारायण दास के काले कारनामे और नशे के खेल को बेनकाब करने के लिए पुलिस अब वैज्ञानिक जांच का सहारा लेगी। बाबा के चंगुल में फंसे युवक और युवतियों के खून (ब्लड सैंपल) की जांच कराएगी, ताकि साफ हो सके कि वह अपने शिष्यों को खाने और दूध में किसी प्रकार के नशीले पदार्थ का प्रयोग कराता था।
पुलिस टीम ने देश के अलग-अलग राज्यों की पीड़िताओं को बयान दर्ज कराने और ब्लड सैंपल के लिए मथुरा बुलाया है। पुलिस यह पता लगाना चाहती है कि जो शिष्य बाबा के आश्रम में रहते थे, उनके व्यवहार में अचानक आए बदलाव के पीछे क्या कोई धीमा नशीला पदार्थ या सम्मोहन (मस्तिष्क अत्यधिक केंद्रित) की दवा तो नहीं है। हालांकि पुलिस का दावा है कि बाबा दूध में भांग मिलाकर युवतियों को देता था और बेहोश होने के बाद उनके साथ गलत कार्य करता था।
एसएसपी श्लोक कुमार का कहना कि ब्लड टेस्ट के बाद सच्चाई का पता लगेगा और जांच रिपोर्ट के आधार पर साक्ष्य जुटाए जाएंगे, ताकि बाबा को कठोर सजा दिलाई जा सके।आईआईटियन बाबा के काले कारनामे सामने आने के बाद अब उसके आर्थिक साम्राज्य और विदेशी संपर्कों पर संदेह गहराने लगा है।
स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने बाबा के भेष में छिपे इस नेटवर्क के खिलाफ प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है। पूर्व मकान मालिक ने बताया जब बाबा उनके मकान में रहता था तब रोजाना नए-नए युवक और युवतियों का आना-जाना लगा रहता था। बाबा की गतिविधियां और आचरण सही नहीं लगा तो उन्होंने दबाव बनाकर अपना घर खाली करा लिया था।
बांग्लादेशी नागरिकों के छिपे होने की आशंका
राधाकुंड के सभासद दिनेश शर्मा का दावा है कि धर्मनगरी के विभिन्न क्षेत्रों और राधारानी परिक्रमा मार्ग में दर्जनों बांग्लादेशी नागरिक बाबा और भिक्षुओं के रूप में रह रहे हैं। पूर्व में भी यहां से बांग्लादेशी नागरिक पकड़े जा चुके हैं। दावा है कि सैकड़ों की संख्या में भिक्षाटन करने वाले लोग हर समय परिक्रमा मार्ग में मौजूद हैं। आस्था की आड़ में इन लोगों के बीच संदिग्ध और देशविरोधी तत्व भी छुपे हो सकते हैं, जो स्थानीय सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा हैं। उन्होंने परिक्रमा मार्ग में रहने वाले सभी बाहरी और संदिग्ध बाबाओं का सत्यापन कराने की मांग की है।
गिरफ्तारी के बाद घर में बंद रह गया बाबा का पालतू कुत्ता
आईआईटियन बाबा की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसके मकान के मुख्य गेट पर ताला लटका दिया, लेकिन पालतू कुत्ता घर के अंदर ही बंद रह गया। करीब 24 घंटे तक भूखा-प्यासा कुत्ता घर में कैद रहा। रातभर वह घर के अंदर ही चिल्लाता रहा। बंद मकान में कुत्ते के चिल्लाने की आवाज पड़ोसियों ने सुनी तो वह परेशान होने लगे। उनकी शिकायत के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और ताला खोलकर उसे बाहर निकाला।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।