{"_id":"6a01650d3478029b550cf6f5","slug":"father-and-two-sons-die-in-tragic-accident-wedding-house-turns-into-mourning-home-2026-05-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP: मेहंदी सजे दुल्हन के हाथ, चौखट पर पिता और भाई की लाशें, फिर आई तीसरी मौत की खबर; चीखों ने चीर दिया कलेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मेहंदी सजे दुल्हन के हाथ, चौखट पर पिता और भाई की लाशें, फिर आई तीसरी मौत की खबर; चीखों ने चीर दिया कलेजा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Mon, 11 May 2026 10:41 AM IST
सार
आगरा के बिचपुरी हादसे में पिता और बेटे की मौत के बाद परिवार अंतिम संस्कार से लौटा ही था कि दूसरे बेटे की मौत की खबर ने पूरे गांव को गम में डुबो दिया। जिस घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा हुआ है।
विज्ञापन
1 of 5
शादी से पहले मौत का तांडव
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
आगरा के बिचपुरी में हुए हादसे में ऑटो चालक नेम सिंह और बेटे शिवम की मौत हो गई, जबकि पत्नी और दो बेटे अस्पताल में जिंदगी के लिए संघर्ष कर रहे हैं। हादसे की खबर मिलने पर सदरवन में शादी वाले घर में हंसी-ठिठोली की जगह करुण क्रंदन शुरू हो गया। नेम सिंह के चारों भाई दिल्ली में रहकर ऑटो चलाकर आजीविका चला रहे थे। हादसे के बाद वे भी गांव पहुंचे और शाम को पिता-पुत्र की अर्थियां उठाई गईं तो हर आंख नम हो गई। पिता पुत्र का अंतिम संस्कार करके घरवाले श्मशान घाट से लौट भी नहीं पाए थे तब तक दूसरे बेटे निखिल की मौत की खबर भी आते ही हर शख्स बिलख उठा।
हादसे में मृत नेम सिंह चार भाइयों में दूसरे नंबर के थे। खुद का ऑटो चलाते थे। बड़े भाई थान सिंह और सबसे छोटे नरेंद्र भी किराये पर ऑटो चलाते हैं, जबकि भाई खजान सिंह मजदूरी करते हैं। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण चारों भाई रोजगार के लिए दिल्ली में रह रहे थे। थान सिंह ने बताया कि नेम सिंह की शादी करीब 16 वर्ष पहले इरादतनगर के गांव वृथला निवासी कांता से हुई थी। बेटा शिवम कक्षा आठ का छात्र था। वहीं घायल निखिल कक्षा सात का छात्र था। सबसे छोटा प्रशांत तीसरी कक्षा का छात्र है।
2 of 5
हादसे का सीसीटीवी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
परिवार के लोगों ने बताया कि 15 साल पहले चारों भाई दिल्ली गए थे। गांव में एक मकान है। खेती को बंटाई पर दे देते हैं। नेम सिंह हर तीन से चार महीने में गांव आया करते थे। कहते थे कि दिल्ली में कुछ पैसा जुटाने के बाद गांव में वापस आ जाएंगे। अपना मकान अच्छा बना लेंगे। गांव में ही ऑटो चलाकर अपना जीवन यापन करेंगे। चचेरी बहन की शादी का पता चलने पर वो पहले से तैयारी में जुट गए थे।
Trending Videos
3 of 5
मृतकों के फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उनके सामने समस्या थी कि वह अपना ऑटो कहां पर खड़ा करते क्योंकि किराये का घर छोटा था। शादी में 8 से 10 दिन रुकना था। पुलिस ने हादसे की जानकारी दी तो परिवार में कोहराम मच गया। जिस घर में मंगल गीत गाए जा रहे थे, वहां पर करुण क्रंदन गूंज उठा। दिल्ली से अन्य भाई और माता पिता भी गांव पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
गांव में जुटी भीड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गांव पहुंचते ही मचा कोहराम
पुलिस ने पिता-पुत्र के शवों का दोपहर में पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद परिजन के सुपुर्द कर दिया। दोपहर करीबन 3:30 बजे जब पिता-पुत्र के शव गांव सदरवन पहुंचे तो पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। शादी वाले घर में मातम पसर गया। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। नेम सिंह को मुखाग्नि बड़े भाई थान सिंह ने दी, जबकि शिवम को मुखाग्नि उसके तहेरे भाई संस्कार ने दी। परिवार के लोग श्मशान घाट से लौटे भी नहीं थे कि तभी दूसरे बेटे निखिल (10) की मौत की खबर पहुंच गई। इससे गांव का माहौल और गमजदा हो गया।
विज्ञापन
5 of 5
दुल्हन का परिवार
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सादा समारोह में होगी शादी
परिवार के लोगों ने बताया कि 3 माैतों के बाद परिवार अब शादी सादा तरीके से करना चाहते हैं। रिश्तेदार भी गिने चुने ही आएंगे। शादी की सिर्फ रस्म अदा कराई जाएंगी। दुल्हन बनी बहन के आंसू नहीं थम रहे थे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।