{"_id":"6a1cee896e8b7afac908ab48","slug":"firozabad-aarav-murder-case-joints-of-skull-gave-way-upon-very-first-slam-and-neck-was-already-broken-2026-06-01","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP: पहली बार पटकते ही खुल गए सिर के जोड़, गर्दन टूटी, आरव की छाती की पसलियां चकनाचूर; हैवानियत देख कांपे डॉक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: पहली बार पटकते ही खुल गए सिर के जोड़, गर्दन टूटी, आरव की छाती की पसलियां चकनाचूर; हैवानियत देख कांपे डॉक्टर
अमर उजाला नेटवर्क, फिरोजाबाद
Published by: Sharukh Khan
Updated Mon, 01 Jun 2026 08:26 AM IST
सार
फिरोजाबाद में सनकी का शिकार हुए मासूम आरव का पोस्टमार्टम हुआ। पोस्टमार्टम में हैवानियत की कड़वी सच्चाई सामने आई है। मासूम का हाल देखकर पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर को कांप गए। रिपोर्ट के अनुसार, पहली बार पटकते ही आरव के सिर के जोड़ खुल गए थे। गर्दन टूट चुकी थी। सिर और छाती की सभी पसलियां चकनाचूर मिलीं हैं। शरीर पर खुली चोट का कोई निशान नहीं था। दूसरी या तीसरी पटक में ही मौत हो गई थी।
विज्ञापन
1 of 13
firozabad murder
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
यूपी के फिरोजाबाद के शिकोहाबाद के चर्चित आरव हत्याकांड में रविवार को जिला अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम हाउस पर मासूम के शव का पोस्टमार्टम हुआ। डॉक्टरों के द्वारा की गई इस जांच में हैवानियत की जो कड़वी सच्चाई सामने आई है, उसने डॉक्टरों को भी झकझोर कर रख दिया।
रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी की बर्बरता के कारण डेढ़ साल के आरव के सिर और छाती की सभी हड्डियां पूरी तरह चकनाचूर हो चुकी थीं। पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों ने चोटों की तीव्रता के आधार पर अनुमान लगाया है कि जब आरोपी विराज ने मासूम को पहली बार हवा में उछालकर पक्की सड़क पर दे मारा, तभी आरव के स्कैल्प (खोपड़ी) के सभी जोड़ खुल गए थे और वह तुरंत अचेत (बेहोश) हो गया था।
शरीर के भीतर मची तबाही, बाहर नहीं था निशान
इसके बाद दूसरी या तीसरी पटक में ही उसकी मौत हो गई होगी। रिपोर्ट में एक चौंकाने वाली बात यह सामने आई कि बच्चे के शरीर पर बाहर से किसी भी खुली चोट या खून बहने का कोई निशान नहीं पाया गया।
आरोपी ने मासूम को इस कदर बेरहमी से पटका कि बाहर जख्म दिखने के बजाय उसके शरीर के अंदरूनी हिस्सों में भारी तबाही मची। आरव की गर्दन की हड्डी भी पूरी तरह टूटी हुई पाई गई। हालांकि, उसके हाथ और पैरों में किसी भी तरह के फ्रैक्चर (हड्डी टूटने) का कोई निशान नहीं मिला है। पुलिस इस पोस्टमार्टम रिपोर्ट को कोर्ट में आरोपी विराज के खिलाफ सबसे मजबूत वैज्ञानिक साक्ष्य के रूप में पेश करने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 13
आरव की ननिहाल बामई में शोकाकुल महिलाएं
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इंस्पेक्टर अनुज कुमार को मिली जांच की कमान
एसएसपी आदित्य लांग्हे ने बताया कि इस पूरे संवेदनशील और जघन्य हत्याकांड की निष्पक्ष व त्वरित जांच के लिए शिकोहाबाद के इंस्पेक्टर अनुज कुमार को जांच अधिकारी (आईओ) नियुक्त किया गया है। पुलिस रिमांड मंजूर होने के बाद अब जांच टीम वारदात से जुड़े अन्य साक्ष्यों को कानूनी रूप से मजबूत करने में जुट गई है।
विज्ञापन
5 of 13
मुठभेड़ में गिरफ्तार आरोपी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कातिल विराज की 14 दिन की रिमांड मंजूर
शिकोहाबाद की यादव कॉलोनी में शनिवार को दिनदहाड़े डेढ़ साल के मासूम आरव की बेरहमी से सड़क पर आठ बार पटक कर हत्या के आरोपी विराज उर्फ जितेंद्र पाठक निवासी शेखूपुर, सिविल लाइंस, बदायूं की रिमांड मजिस्ट्रेट की कोर्ट में पेश रविवार को पेशी हुई। कोर्ट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी विराज की 14 दिन की न्यायिक रिमांड मंजूर कर ली है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।