सब्सक्राइब करें

फिरोजाबाद में डेंगू का कहर: मासूम बच्चों की मौतों से बेखबर भाजपा सांसद लगाते दिखे चौके-छक्के

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 05 Sep 2021 11:11 AM IST
विज्ञापन
Firozabad BJP MP playing cricket amid dengue and viral fever outbreak in Firozabad
क्रिकेट मैच का उद्घाटन करते सांसद - फोटो : अमर उजाला

फिरोजाबाद में डेंगू और वायरल फीवर के कारण हर दिन बच्चे दम तोड़ रहे हैं। जिला प्रशासन के साथ प्रदेश भर के अधिकारी जिले में डेरा डाले हैं, लेकिन फिरोजाबाद के भाजपा सांसद चंद्रसेन जादौन इससे बेखबर हैं। डेंगू और वायरल फीवर से मौतों की सच्चाई जानने आए शासन के उच्चाधिकारियों ने शनिवार को जिला अस्पताल समेत कई इलाकों का दौरा किया। इस दौरान सांसद की गैर मौजूदगी चर्चा का विषय बनी रही। भाजपा सांसद मरीजों का हाल जानने की बजाय जिला कारागार में आयोजित खेल प्रतियोगिता में चौके-छक्के लगाते दिखे। जब उनसे इस बात सवाल पूछा गया तो उन्होंने डेंगू और वायरल फीवर पीड़ितों के प्रति अपनी संवेदना जता दी। 



फिरोजाबाद में डेंगू का कहर: हर चार दिन में 15 मरीजों की मौत, डराने वाला है मृतकों का आंकड़ा

Trending Videos
Firozabad BJP MP playing cricket amid dengue and viral fever outbreak in Firozabad
जिला जेल में हुआ था कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला

डेंगू-बुखार से बच्चों को मौतों को लेकर फिरोजाबाद प्रदेशभर में चर्चा में है। 80 से अधिक मरीज दम तोड़ चुके हैं। केंद्र सरकार की टीम रिपोर्ट बना रही है। अधिकारियों की टीम लगातार दौरे कर रही हैं, लेकिन शनिवार को सांसद चंद्रसेन जादौन हाथ में बल्ला पकड़े किक्रेट प्रतियोगिता के फाइनल मैच का शुभारंभ करते नजर आए। इस कार्यक्रम में जिला जेल में आयोजित हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Firozabad BJP MP playing cricket amid dengue and viral fever outbreak in Firozabad
सांसद डॉ. चंद्रसेन जादौन (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
जिले के हालात को लेकर जब भाजपा सांसद से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य कार्यक्रमों पर उनकी नजर है। जेल प्रशासन ने जागरूकता और खेलकूद को बढ़ावा देने के लिये मुझसे विशेष आग्रह किया था। इस कारण मुझे वहां जाना पड़ा। डेंगू और वायरल फीवर से पीड़ित मरीजों के प्रति मेरी पूरी सहानुभूति है। 
Firozabad BJP MP playing cricket amid dengue and viral fever outbreak in Firozabad
सौ शैय्या अस्पताल फिरोजाबाद - फोटो : अमर उजाला
कोरोना के बाद फिरोजाबाद में डेंगू-वायरल बुखार का प्रकोप है। पहले कोरोना की दोनों लहर में 135 लोगों की जान गई और अब डेंगू-वायरल ने आम आदमी की जान सांसत में डाल रखी है। 21 दिनों में 80 से अधिक मरीजों की मौत हो चुकी है। इनमें ज्यादातर बच्चे हैं। हालांकि मृतकों के आंकड़ों को लेकर विरोधाभास की स्थिति है। 
विज्ञापन
Firozabad BJP MP playing cricket amid dengue and viral fever outbreak in Firozabad
शनिवार को प्रमुख सचिव ने किया दौरा - फोटो : अमर उजाला
स्वास्थ्य विभाग के गुरुवार देर रात जारी किए आंकड़ों के मुताबिक अब तक 50 मौत हुई हैं। हालांकि जनप्रतिनिधियों का कहना है कि डेंगू से अब तक 84 लोग जान गवां चुके हैं। शनिवार को लखनऊ से आए प्रमुख सचिव चिकित्सा, शिक्षा आलोक कुमार ने सौ शैय्या अस्पताल का निरीक्षण किया। मरीजों एवं उनके तीमारदारों से बात की। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed