फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गोवर्धन पूजा: गिरिराज परिक्रमा मार्ग पर उमड़ा भक्तों का रेला, राधे-राधे के जयकारों से गूंजी ब्रजभूमि

Sat, 06 Nov 2021 12:35 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा
अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 06 Nov 2021 12:35 AM IST
विज्ञापन
govardhan puja today in india 5 nov 2021 shubh muhurat govardhan puja and annakut mahotsav in mathura
गोवर्धन पूजा 2021: ब्रज में आस्था का सैलाब - फोटो : अमर उजाला

मथुरा में भगवान श्रीकृष्ण की क्रीड़ा स्थली गिरिराज पूजा के प्राकट्य स्थल गोवर्धन धाम में पूजा के लिए जन सैलाब उमड़ पड़ा। गोवर्धन पूजा महोत्सव में देश-विदेश से आए श्रद्धालु भक्तों ने दीपावली के दिन गोवर्धन पर्वत की 21 किमी  परिक्रमा लगाई। रात में मानसी गंगा के तट पर दीप दान किया। 



शुक्रवार को विदेशी भक्तों की टोलियां गौड़ीय मठ आश्रम से गोवर्धन पूजा के लिए परिक्रमा मार्ग पर निकली तो गिरिराज जी धाम आस्था और भक्ति से सराबोर नजर आया। विदेशी महिला श्रद्धालु सिर पर दूध दही माखन, डलियों में पकवान के व्यंजन लेकर पर्वतराज गोवर्धन की पूजा करने तलहटी पहुंचीं। वहां दूध, दही, माखन, शहद, बूरा, गंगाजल, आदि जड़ी बूटियों से मिश्रण पंचामृत से अभिषेक किया।  पूजा अर्चना के बाद गिरिराज महाराज को छप्पन भोग लगाए गए। 

govardhan puja today in india 5 nov 2021 shubh muhurat govardhan puja and annakut mahotsav in mathura
गोवर्धन पूजा 2021: परिक्रमा करते श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
अन्नकूट महोत्सव पर गिरिराज दानघाटी मंदिर, जतीपुरा के मुकुट मुखारविंद मंदिर, हरिगोकुल मंदिर, श्रीराधा दामोदर सेवाश्रम, कनक भवन आश्रम, राधा-कृष्ण संगम कुंड स्थित रघुनाथ दास गोस्वामी महाराज की गद्दी, वैष्णव सेवाश्रम आदि में कार्यक्रम आयोजित किए गए।
 
govardhan puja today in india 5 nov 2021 shubh muhurat govardhan puja and annakut mahotsav in mathura
गोवर्धन पूजा: द्वारकाधीश मंदिर में श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
मथुरा के द्वारकाधीश मंदिर में भी गोवर्धन पूजा का आयोजन किया गया। यहां गोवर्धन पूजा में प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा भी शामिल हुए। इसके बाद उन्होंने गोवर्धन की परिक्रमा लगाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
govardhan puja today in india 5 nov 2021 shubh muhurat govardhan puja and annakut mahotsav in mathura
राधा कुंड श्याम कुंड पर जलाए गए दीप - फोटो : अमर उजाला
दीपावली पर्व पर गिरिराज जी की नगरी पर परंपरागत दीपदान महोत्सव से झिलमिला उठी। आस्था और श्रद्धा में डूबे भक्तों ने मानसी गंगा, राधाकुंड एवं मंदिरों में दीपदान किया। दीयों से रोशनी से गिरिराज तलहटी जगमगा उठी। 
विज्ञापन
govardhan puja today in india 5 nov 2021 shubh muhurat govardhan puja and annakut mahotsav in mathura
गोवर्धन पूजा 2021: परिक्रमा मार्ग पर भक्तों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
दिवाली के अगले दिन गोवर्धन पूजा होती है। इसे अन्नकूट पूजा भी कहा जाता है। इस दिन गौ माता और गोवर्धन पर्वत की विशेष पूजा अर्चना की जाती है। गोवर्धन पूजा भगवान कृष्ण की लीला से जुड़ी हुई है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed