गिरिराज जी की पूजा के प्राकट्य स्थल गोवर्धन में पूजा के लिए जन सैलाब उमड़ पड़ा। विभिन्न देशों से आए श्रद्धालुओं ने दिवाली को गिरि परिक्रमा लगाई। रात में मानसी गंगा के तट पर दीपदान किया। शुक्रवार को विदेशी भक्तों की टोलियां गौड़ीय मठ से गोवर्धन पूजा के लिए निकली तो गिरिराज नगरी आस्था और भक्ति से सराबोर हो गई। विदेशी श्रद्धालु सिर पर दूध, दही, माखन, डलियों में व्यंजन लेकर पूजा करने तलहटी पहुंचे। पूजा के बाद छप्पन भोग, अन्नकूट भोग लगाए गए। द्वापर युग में श्रीकृष्ण ने ब्रजवासियों संग मिल इंद्र का मान मर्दन करने के लिए गिरिराज जी की पूजा की थी। शुक्रवार को उसी 5500 वर्ष पुरानी परंपरा को साक्षात किया गया। गौड़ीय वेदांत समिति के संस्थापक नारायण दास की कृपा से प्रत्येक वर्ष गिरिराज जी की पूजा होती है। इस बार शोभायात्रा भक्ति वेदांत स्वामी नर सिंह दास के सानिध्य में हरिनाम संकीर्तन के साथ निकाली गई।
{"_id":"618531e6e7361641d9348add","slug":"foreign-devotees-worship-govardhan-poja-annakut-mahotsav","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गोवर्धन पूजा: विदेशी भक्तों ने की पूजा, सात समुंदर पार से खींच लाई श्रीकृष्ण की भक्ति, मानसी गंगा के तट पर किया दीपदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोवर्धन पूजा: विदेशी भक्तों ने की पूजा, सात समुंदर पार से खींच लाई श्रीकृष्ण की भक्ति, मानसी गंगा के तट पर किया दीपदान
Sat, 06 Nov 2021 12:27 AM IST
Abhishek Saxena
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sat, 06 Nov 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
विदेशी भक्तों ने लगाई परिक्रमा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा: दूध अर्पित करते श्रद्धालु
- फोटो : अमर उजाला
शोभायात्रा में राजा वाले मंदिर स्थित गिरिराज जी की शिला पर दूध, दही, शहद, बूरा, गंगाजल, दूध आदि से देशी-विदेशी भक्तों ने अभिषेक किया। नीरज शर्मा ने पूजा कराई। इस दौरान भक्तों का उल्लास चरम पर था।
गोवर्धन पूजा 2021: ब्रज में आस्था का सैलाब
- फोटो : अमर उजाला
सात समुंदर पार से खींच लाई श्रीकृष्ण की भक्ति
किसी का नाम गंगा तो किसी का ज्योति, महिलाएं साड़ी पहन कर गोपी भेष में नजर आईं। विदेशी महिलाओं का कहना था कि अपने देश से पूरे कार्तिक मास तक कृष्ण भक्ति करने भारत की धरती पर आती हैं। रूस से आई आनंद प्रदायिनी दासी ने बताया कि वह गिरिराज पूजा के लिए गोवर्धन हर बार आती हैं।
किसी का नाम गंगा तो किसी का ज्योति, महिलाएं साड़ी पहन कर गोपी भेष में नजर आईं। विदेशी महिलाओं का कहना था कि अपने देश से पूरे कार्तिक मास तक कृष्ण भक्ति करने भारत की धरती पर आती हैं। रूस से आई आनंद प्रदायिनी दासी ने बताया कि वह गिरिराज पूजा के लिए गोवर्धन हर बार आती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा: गिरिराज मंदिर पर भक्त्
- फोटो : अमर उजाला
देवी दासी ने बताया कि वे पांच साल से गोवर्धन पूजा-अर्चना करने आ रही हैं। अमेरिका से आए श्याम दास ने बताया कि उनको भारतीय संस्कृति और उससे जुड़े कार्यक्रम अच्छे लगते हैं। जालंधर से आई गीता दासी ने बताया कि वे 10 साल से गोवर्धन पूजा में शामिल होने आ रही हैं।
विज्ञापन
गिरिराज महाराज की परिक्रमा लगाते भक्त
- फोटो : अमर उजाला
प्रशासन की व्यवस्था ध्वस्त, जाम में फंसे श्रद्धालु
गोवर्धन पूजा के लिए देशी-विदेशी श्रद्धालुओं की टोली गौड़ीय मठ आश्रम से बाहर निकली तो प्रशासनिक व्यवस्थाओं की पोल खुल गई। एकता तिराहा, होटल विंगिस्टन के सामने सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों से रास्ता जाम हो गया। ड्यूटी पॉइंट पर तैनात पुलिस कर्मी तमाशबीन बने रहे।
गोवर्धन पूजा के लिए देशी-विदेशी श्रद्धालुओं की टोली गौड़ीय मठ आश्रम से बाहर निकली तो प्रशासनिक व्यवस्थाओं की पोल खुल गई। एकता तिराहा, होटल विंगिस्टन के सामने सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों से रास्ता जाम हो गया। ड्यूटी पॉइंट पर तैनात पुलिस कर्मी तमाशबीन बने रहे।