सब्सक्राइब करें

हरियाली तीज: दो दिन वृंदावन में वाहन रहेंगे प्रतिबंधित, जानिए यातायात की क्या रहेगी व्यवस्था

न्यूज डेस्क अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 09 Aug 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
Hariyali Teej 2021: Route Divert In Vrindavan New Traffic Plan
वृंदावन में यातायात जाम की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

हरियाली तीज पर ठाकुर बांकेबिहारीजी के दर्शन करने के लिए और परिक्रमा लगाने के लिए वृंदावन में लाखों श्रद्धालु आते हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं आवागमन की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस प्रशासन ने 10 से 11 अगस्त तक वृंदावन की यातायात व्यवस्था में परिवर्तन किया है। यातायात निरीक्षक डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि वृंदावन में चार पहिया और भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। उन्होंने बताया कि यमुना एक्सप्रेसवे से वृंदावन होते हुए हाईवे को जाने वाले सभी भारी वाहन यमुना एक्सप्रेसवे से राया कट से उतरकर लक्ष्मी नगर से गोकुल बैराज से टाउनशिप होते हुए जाएंगे। इसी प्रकार हाईवे के छटीकरा से वृंदावन होते हुए यमुना एक्सप्रेसवे को जाने वाले भारी वाहन टाउनशिप से गोकुल बैराज से लक्ष्मी नगर होते हुए यमुना एक्सप्रेसवे को जाएंगे। अगली स्लाइड में पढ़िए यातायात की पूरी व्यवस्था...

Trending Videos
Hariyali Teej 2021: Route Divert In Vrindavan New Traffic Plan
बांकेबिहारी मंदिर में भक्तों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
प्रतिबंधित मार्ग
- छटीकरा-वृदांवन मार्ग पर मल्टीलेबल पार्किंग स्थल से आगे कोई वाहन नहीं जा सकेगा। 
- मथुरा-वृदांवन मार्ग पर आईटीआई पार्किंग से आगे सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
- एक्सप्रेसवे से वृंदावन आने वाले वाहन दारुक पार्किंग से आगे प्रतिबंधित रहेंगे।
- पानीघाट तिराहे से सभी प्रकार के चारपहिया वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
- चामुंडा कट से सभी प्रकार के चार पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
- कैलाश नगर मोड़ से सभी प्रकार के चार पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Hariyali Teej 2021: Route Divert In Vrindavan New Traffic Plan
वृंदावन - फोटो : अमर उजाला
पार्किंग व्यवस्था (यमुना एक्सप्रेसवे से वृंदावन आने वाले वाहन के लिए)
- मंडी पार्किंग, दारुक पार्किंग, टीएफसी मैदान पार्किंग, इलेक्ट्रिक बस चार्जिंग स्टैंड पार्किंग, पशु पैंठ पार्किंग (पानी गांव तिराहा) इसमें सभी प्रकार के बड़े वाहन (बस, ट्रैक्टर-ट्रॉली) पार्क होंगे।
नेशनल हाईवे के छटीकरा से वृंदावन आने वाले वाहन यहां होंगे पार्क
 -माता वैष्णो देवी मंदिर के सामने पार्किंग (बड़े वाहन), माता वैष्णो देवी मंदिर के सामने पार्किंग, रॉयल भारती मोड़ पार्किंग (छोटे वाहन), मल्टीलेबल पार्किंग, अन्नपूर्णा पार्किंग, प्रेम मंदिर के पीछे सुनरख तिराहा मोड़ पार्किंग, हरे कृष्णा ऑर्चिड के सामने पार्किंग। 
Hariyali Teej 2021: Route Divert In Vrindavan New Traffic Plan
मथुरा-वृंदावन मार्ग - फोटो : अमर उजाला
मथुरा की तरफ से वृंदावन आने वाले वाहन यहां होंगे पार्क
- आईटीआई ग्राउंड पार्किंग, पागल बाबा ट्रस्ट की भूमि में पार्किंग (ग्राम धौरेरा)

ई-रिक्शा स्टैंड
- अटल्ला चुंगी के पास वासुदेव पार्किंग, जादौन पार्किंग।
 
विज्ञापन
Hariyali Teej 2021: Route Divert In Vrindavan New Traffic Plan
श्रीबांकेबिहारी मंदिर में दर्शन के दौरान भक्त - फोटो : अमर उजाला
श्रीबांके बिहारी मंदिर में दर्शन की व्यवस्था
- दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को गेट- 2 और 3 से प्रवेश दिया जाएगा।
- गेट एक और 4 से निकास होगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed