{"_id":"5c8e2d36bdec2214476323bb","slug":"heavy-traffic-jam-in-mathura-vrindavan-on-holi-celebration","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रंगभरनी एकादशी पर फेल हुए सारे इंतजाम, मथुरा-वृंदावन में हर तरफ जाम ही जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंगभरनी एकादशी पर फेल हुए सारे इंतजाम, मथुरा-वृंदावन में हर तरफ जाम ही जाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 17 Mar 2019 04:49 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
मथुरा-वृंदावन रोड पर लगे जाम में फंसे वाहन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
रंगभरनी एकादशी पर मथुरा, वृंदावन में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ा। वृंदावन में ही बांकेबिहारी के साथ होली खेलने के लिए लाखों भक्त पहुंचे। भीड़ इतनी थी कि वृंदावन से लेकर मथुरा तक जाम लगा रहा। आगरा-दिल्ली हाईवे पर भी ट्रैफिक रेंगता रहा। भीड़ के आगे पुलिस-प्रशासन ने जो भी इंतजाम किए थे सब फेल हो गए। हजारों वाहन देर रात तक सड़कों पर फंसे रहे।
2 of 7
वृंदावन में श्रद्धालुओं की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मस्थान और द्वारिकाधीश में होली की धूम रही। वृंदावन में ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में भी जमकर गुलाल उड़ा। भगवान के होली खेलने के लिए बड़ी संख्या में भक्त मंदिरों में पहुंचे। वैसे भी आज रविवार था लिहाजा रविवार के दिन भगवान के दर्शनों को श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंचते हैं। हालांकि जाम न लगे इसके लिए कई प्वाइंट पर पुलिस ने भारी वाहनों को रोक दिया था लेकिन फिर भी जाम का झाम थम नहीं सका।
3 of 7
वृंदावन मार्ग पर लगा जाम
- फोटो : अमर उजाला
वृंदावन में छटीकरा-वृंदावन रोड पर रुक्मिणी विहार व प्रेम मंदिर के निकट पुलिस द्वारा रोके गए वाहनों के कारण स्थिति बिगड़ती दिखाई दी। कई जगह वाहन चालकों से पुलिस की तीखी नोकझोंक हुई तो कई जगह पुलिस को लाठी भी फटकारनी पड़ी। मथुरा-वृंदावन व मांट-वृंदावन रोड पर भी यही स्थिति रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
साड़ घुसने से मची अफरातफरी
- फोटो : अमर उजाला
रंगभरनी एकादशी पर नगर निगम की व्यवस्थाएं भी धराशाई होती दिखाई दीं। अटल्ला चुंगी पर श्रद्धालुओं के बीच घुसे सांड़ ने अफरा-तफरी का माहौल पैदा कर दिया। लोगों में भगदड़ सी मच गई। इस दौरान गनीमत रही कि पुलिसकर्मी वहां मौजूद थे, स्थानीय लोगों के सहयोग से सांड़ को वहां से भगाया गया
विज्ञापन
5 of 7
वृंदावन में लगा भयंकर जाम
- फोटो : अमर उजाला
छटीकरा व रूक्मणि विहार पर रोके गए वाहनों के प्रवेश से श्रद्धालुओं को कई किलोमीटर तक पैदल ही सफर करना पड़ा। इस दौरान ई-रिक्शा चालकों ने भी मोटी कमाई की। उन्होंने श्रद्धालुओं से मनमाने रुपये वसूल कर मंदिर तक उन्हें पहुंचाया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।