{"_id":"61b24091d6bcdf0f78537e63","slug":"helicopter-crash-news-agra-people-gathered-to-pay-tribute-to-the-martyrs","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जांबाजों को नमन: हेलीकॉप्टर हादसे के शहीदों को श्रद्धांजलि देने उमड़ी ताजनगरी, निकाला कैंडल मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जांबाजों को नमन: हेलीकॉप्टर हादसे के शहीदों को श्रद्धांजलि देने उमड़ी ताजनगरी, निकाला कैंडल मार्च
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 10 Dec 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
शहर के लोगों ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हेलीकॉप्टर हादसे में शहीद सीडीएस जनरल बिपिन रावत और अन्य सैन्य अधिकारियों को आगरा के लोगों ने नमन किया। शहर में गुरुवार शाम को जगह-जगह कैंडिल जलाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गईं। विंग कमांडर पृथ्वी सिंह चौहान समेत अन्य अधिकारियों की आत्मा की शांति की प्रार्थना की गई। शहीद विंग कमांडर का पार्थिव शरीर आज आगरा पहुंचेगा।
अटल चौक पर दी गई श्रद्धांजलि
अटल चौक सेवा समिति व भाजपा छावनी मंडल की ओर से आगरा कैंट स्थित अटल चौक पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। लीडर्स आगरा की ओर से शहीद स्मारक पर जांबाजों को श्रद्धांजलि दी गई। दो मिनट का मौन रखा गया। वॉयस ऑफ एक्स सर्विसमैन सोसाइटी के राष्ट्रीय संयोजक बीर बहादुर सिंह ने कहा कि जनरल बिपिन रावत की शहादत से देश की रक्षा प्रणाली को नुकसान हुआ है। थिंककार्ट सर्विसेज संस्थान की ओर से कैंडल मार्च निकाला गया। एयरफोर्स के जवान भी शोक सभा में शामिल हुए। रावी इवेंट्स की ओर से सूर्य नगर स्थित कार्यालय में श्रद्धांजलि दी गई। दो मिनट का मौन रखा गया।
Trending Videos
2 of 5
मेयर ने शहीद विंग कमांडर को किया नमन
- फोटो : अमर उजाला
विंग कमांडर पृथ्वी सिंह चौहान के परिजनों को मेयर नवीन जैन ने सांत्वना दी। दोपहर में मेयर नवीन जैन पार्षद शरद चौहान के साथ सरन नगर स्थित पृथ्वी सिंह चौहान के घर पहुंचे और विंग कमांडर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
विधायक पक्षालिका सिंह ने शहीद की मां को बंधाया ढांढस
- फोटो : अमर उजाला
पक्षालिका सिंह ने घर जाकर बंधाया ढांढस
बाह विधायक पक्षालिका सिंह बृहस्पतिवार को विंग कमांडर पृथ्वी सिंह के घर परिजनों को ढांढस बंधाने पहुंची। मां सुशीला चौहान को ढांढस बंधाते समय वह भावुक हो गईं। उन्होंने दुर्घटना पर दुख प्रकट करते हुए वीर शहीदों को नमन किया।
4 of 5
कांग्रेस नेताओं ने दी शहीद विंग कमांडर को श्रद्धांजलि
- फोटो : अमर उजाला
शहर कांग्रेस की ओर से ताजगंज में आयोजित शोक सभा में शहीद सैन्य अधिकारियों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान शहर अध्यक्ष देवेंद्र कुमार चिल्लू, विनोद बंसल, शिरोमणि सिंह, डॉ. मधुरिमा शर्मा आदि थे। कांग्रेस के प्रदेश सचिव अमित सिंह, अनुज शर्मा ने शहीद के घर पहुंचकर श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
5 of 5
शहीदों को श्रद्धांजलि देते अधिवक्ता
- फोटो : अमर उजाला
हेलीकॉप्टर दुर्घटना में सीडीएस जनरल बिपिन रावत व विंग कमांडर पृथ्वी सिंह सहित अन्य अफसरों के निधन पर अधिवक्ताओं ने संयुक्त रूप से शोक सभा की। अधिवक्ताओं ने कि यह देश के लिए अपूर्णनीय क्षति है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X