सब्सक्राइब करें

UP: हाथ में हंसुआ और तपती दोपहरी...हेमा मालिनी कुछ इस अंदाज में पहुंचीं महिलाओं के बीच; देखें तस्वीरें

संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 12 Apr 2024 12:21 PM IST
विज्ञापन
Hema Malini Harvesting Wheat Crop Photos in mathura
हेमा मालिनी - फोटो : अमर उजाला

लोकसभा चुनाव 2024 के प्रचार के लिए जनता की बीच जा रहीं फिल्म अभिनेत्री हेमा मालिनी ने ग्रामीण अंचल की महिलाओं के बीच अनोखे अंदाज में पहुंची। दरअसल वे अचानक ही खेतों में फसल काट रही महिलाओं के बीच पहुंच गईं। उनके हाथ से हंसुआ लिया और गेहूं काटना शुरू कर दिए। ये देख सभी हैरान रह गए। 



सांसद और भाजपा प्रत्याशी हेमा मालिनी ने बल्देव क्षेत्र में कड़ी धूप में खेतों में गेहूं की फसल काटी। हेमा मालिनी को खेतों में इस तरह काम करते देख वहां मौजूद लोग और सड़क पर चलते राहगीर भी अचंभित हो गए। हेमा मालिनी ने खेतों में काम करने वाली महिलाओं से भी बातचीत की।

Trending Videos
Hema Malini Harvesting Wheat Crop Photos in mathura
हेमा मालिनी - फोटो : अमर उजाला

बृहस्पतिवार को बल्देव क्षेत्र के अवैरनी चौराहे पर भाजपा और रालोद की संयुक्त जनसभा थी। इसमें रालोद के राज्यसभा सांसद जयंत चौधरी और भाजपा की सांसद प्रत्याशी हेमा मालिनी शामिल हुई थीं। इसी जनसभा से लौटते समय गांव हयातपुर के समीप हेमा मालिनी ने खेतों में गेहूं काटती कुछ महिलाओं को देखा। उन्हें देख हेमा मालिनी ने गाड़ी रुकवाई और तेज धूप के बावजूद वह खेतों में जा पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन
Hema Malini Harvesting Wheat Crop Photos in mathura
हेमा मालिनी - फोटो : अमर उजाला

हेमा मालिनी यहीं न रुकीं, उन्होंने एक महिला से हंसिया लिया और गेहूं काटने लगीं। यह सब देखकर हेमा मालिनी के साथ चल रहे लोग आश्चर्य में पड़ गए। सड़क चलते राहगीर भी यह सब देखकर ठिठक गए। हेमा मालिनी ने महिलाओं से उनका हाल चाल जाना और ग्रामीण परिवेश में उनके कामकाज की जानकारी ली। 

Hema Malini Harvesting Wheat Crop Photos in mathura
हेमा मालिनी - फोटो : अमर उजाला

करीब आधे घंटे खेतों में रुकने के बाद हेमा मालिनी वहां से मथुरा के लिए रवाना हो गईं। इस दौरान उनके साथ भाजपा नेता कुंजबिहारी चतुर्वेदी और निहाल सिंह आर्य भी मौजूद थे।

विज्ञापन
Hema Malini Harvesting Wheat Crop Photos in mathura
हेमा मालिनी - फोटो : अमर उजाला

पिछले चुनाव में भी काटी थी फसल
हेमा मालिनी ने पिछले चुनावी दौर में गोवर्धन क्षेत्र में भी इसी तरह खेतों में उतरकर गेहूं की फसल काटी थी। लोगों को सिने तारिका का यह अंदाज भी खूब भाया था, हालांकि उनके राजनैतिक विरोधियों ने इसे वोटों की फसल काटने वाला हथकंडा बताया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed