{"_id":"5da32bd98ebc3e016a182c94","slug":"huge-crowd-of-devotees-in-banke-bihari-temple-vrindavan-on-sharad-purnima","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शरद पूर्णिमा: ब्रज की धरा पर 'अमृत वर्षा', ठाकुर जी के अलौलिक दर्शन पाकर भक्त हुए निहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शरद पूर्णिमा: ब्रज की धरा पर 'अमृत वर्षा', ठाकुर जी के अलौलिक दर्शन पाकर भक्त हुए निहाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा)
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 13 Oct 2019 07:21 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
बांकेबिहारी मंदिर में भक्तों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
शरद पूर्णिमा पर रविवार को वृंदावन के मंदिरों में भक्ति का ऐसा अमृत बरसा, जिसमें हर कोई सराबोर हो गया। वृंदावन के विश्व प्रसिद्ध बांकेबिहारी मंदिर में अपने आराध्य के दर्शन को भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। मोर मुकुट, कांछनी व बांसुरी धारण किए ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन पाकर भक्त अभिभूत हो गए। मंदिर परिसर में राधे-राधे और बांकेबिहारी के जयकारे से गूंजते रहे।
2 of 5
बांकेबिहारी महाराज का स्वर्ण रजत सिंहासन
- फोटो : अमर उजाला
रविवार को सुबह 7:55 बजे शृंगार आरती के बाद स्वर्ण रजत सिंहासन पर गोपियों के मध्य ठाकुर बांकेबिहारी ने मोरमुकुट, कांछनी व अधर पर बांसुरी धारण कर दर्शन दिए। मंदिर में मोर मुकुट, कटि कांछनी कर मुरली उर माल...पद गूंज उठा। दोपहर को 12:55 बजे राजभोग आरती के बाद, शाम को भी ठाकुरजी के नयनाभिराम दर्शन हुए। ठाकुर जी को खीर, रबड़ी व श्वेत चंद्रकला का भोग अर्पित किया गया।
3 of 5
बैरीकेडिंग कूदकर जाते श्रद्धालु
- फोटो : अमर उजाला
नगर के राधाबल्लभ मंदिर, सनेह बिहारी मंदिर, शाहजी मंदिर, प्रेममंदिर आदि में भी भगवान ने धवल चांदनी में दर्शन दिए। बांकेबिहारी जाने वाले सभी मार्गों पर सुबह से ही श्रद्धालु खड़े नजर आए। दाऊजी तिराहे से बांकेबिहारी मंदिर जाने वाले मार्ग पर पुलिस ने बैरीकेडिंग लगाई थी, लेकिन भीड़ के चलते श्रद्धालु बैरीकेडिंग भी पार करते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अपने आराध्य को चांदी की बांसुरी भेंट करने जाता श्रद्धालु
- फोटो : अमर उजाला
शरद पूर्णिमा पर आधी रात बाद आरती उतारकर प्रसाद का भोग लगाकर श्रद्धालुओं में वितरित किया गया। नगर के मुख्य दाऊजी मंदिर में सजावट की गई। महिलाओं ने तीन घंटे से अधिक समय तक ठाकुर की गुणगान किया। मंदिर के महंत कैलाश पुजारी रहे। शेरगढ़ मार्ग पर हनुमानजी की प्रतिमा का शृंगार कर पुजारी नारायण दास ने आरती उतारी।
विज्ञापन
5 of 5
नंदबाबा मंदिर में स्वेत वस्त्र धारण कर दर्शन देते कृष्ण-बलराम
- फोटो : अमर उजाला
नंदीश्वर पहाड़ी स्थित नंदबाबा मंदिर में सेवायतों द्वारा श्री विग्रहों को श्वेत वस्त्र धारण कराए गए। शाम को कृष्ण-बलराम को बंगली में विराजमान किया गया। धवल चांदनी में श्रीकृष्ण बलराम को खीर का भोग लगाया गया। जगह-जगह खीर का भोग लगाया गया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।