फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ब्रज रज उत्सव: दिख रहीं विविध संस्कृतियां, हुनट हाट में बड़ा पाव-लिट्टी चोखे का जायका ले रहे लोग, तस्वीरें

Fri, 12 Nov 2021 10:43 AM IST
Abhishek Saxena अमर उजाला ब्यूरो, मथुरा
अमर उजाला ब्यूरो, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 12 Nov 2021 10:43 AM IST
विज्ञापन
Hunar Haat In Braj Rajotsav 2021 Mathura Vrindavan
मथुरा: हुनर हाट में पहुंचे लोग - फोटो : अमर उजाला

यमुना तट पर उत्तर प्रदेश ब्रज विकास तीर्थ परिषद की ओर से आयोजित ब्रज रज उत्सव विविधताओं से परिपूर्ण है। मेला स्थल पर लघु भारत के दर्शन हो रहे हैं। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हस्तशिल्प व देश का शाकाहारी जायका भी उत्सव की विशेषताएं देखने को मिल रही हैं। यहां मुंबई के बड़ा पाव से लेकर लिट्टी तक का जायका मिल रहा है। परिषद के बैनर तले केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय के सहयोग से आयोजित दस दिवसीय मेले में देशभर के तीस राज्यों से करीब 200 स्टाल हस्तशिल्प से जुड़े कलाकारों ने लगाए हैं। इसमें विविध प्रांतों का हुनर देखने को मिल रहा है। गुजरात की दस्तकारी हो या राजस्थान की कढ़ाई, हर प्रदेश की हस्तशिल्प कला का मुजायरा दिखाई दे रहा है। इतना ही नहीं देशभर का शाकाहारी जायका भी हुनरहाट में चखने को मिल रहा है। महाराष्ट्र का बड़ा पाव, बिहार का लिट्टी चोखा, गुजरात का ढोकला, राजस्थान की दाल बाटी का जायका मेले की खासियत हैं।

Hunar Haat In Braj Rajotsav 2021 Mathura Vrindavan
मथुरा ही हुनर हाट में शहीदों की प्रतिमा - फोटो : अमर उजाला
हुनर हाट में शाम होते ही जब मेला स्थल रंग बिरंगी रोशनी में नहा लेता है तो और भी आकर्षित लगता है। गुरुवार को दिन भर लोगों की भीड़ मेले की ओर बढ़ती गई। क्या बच्चे क्या जवान, सभी हुनर हाट में पहुंचे और यहां आनंद लिया। 
Hunar Haat In Braj Rajotsav 2021 Mathura Vrindavan
मथुरा की हुनर हाट में स्टाल - फोटो : अमर उजाला
रूही ने दिखाई पेपर माची कला से बनीं कलाकृतियां
हुनर हाट में 50 फीसदी दुकानें महिलाओं के लिए आरक्षित की गईं हैं। अपने शौहर नाजिर एहमद गाजी के साथ वृंदावन आईं रूही ने बताया की पेपर माची कला पेपर से बनाई गई सुंदर कलाकृतियों को वह यहा बेंचने लाईं हैं। इस कलाकृति में पेपर को रीसाइकलिंग कर उसका पेस्ट बनाया जाता है और फिर उसे सांचे में डालकर आकृति दी जाती है। इसके बाद हैंड पेंटिंग कर उसे सजाया जाता है। यह काम उनका परिवार पीढ़ी दर पीढ़ी कर रहा है। नजीर अहमद ने बताया कि लगभग 20 साल पहले पर्यटक कश्मीर जाते थे अब उनको पर्यटकों के पास जाना पड़ रहा है। अब कश्मीर में हालात बदल रहे हैं। अनुच्छेद 370 हटने के बाद आजादी का अहसास होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Hunar Haat In Braj Rajotsav 2021 Mathura Vrindavan
मथुरा: हुनर हाट में लिट्टी चोखा खाते मुख्यमंत्री का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

मेले में आने वाला ग्राहक मांग रहे लिट्टी चोखा
बिहार के पटना से आये रंजनराय ने बताया कि दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद अब यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पारंपरिक व्यंजन लिट्टी चोखा का स्वाद चखा कर बेहद खुश हैं। उन्होंने बताया कि पीएम और सीएम के लिट्टी चोखा का स्वाद लेने के बाद अब स्टॉल पर लोगों की भीड़ हो रही है। उन्होंने कहा कि यहां की सांसद हेमा मालिनी भी उनके लिट्टी चोखा को खाकर बोलीं, बहुत स्वादिष्ट है।

विज्ञापन
Hunar Haat In Braj Rajotsav 2021 Mathura Vrindavan
हुनर हाट - फोटो : अमर उजाला
ये होंगे कार्यक्रम
12 नवंबर को कथक एवं भजन संध्या में सदानन्द विश्वास ग्रुप एवं विपिन
सचदेवा की प्रस्तुति होगी।
13 नवंबर को अनूप जलोटा की भजन संध्या
14 नवंबर को बॉलीवुड के सुरेश वाडेकर द्वारा संगीत एवं भजन प्रस्तुत किए जाएंगे।
15 नवंबर को महाभारत नाटिका का मंचन बॉलीवुड कलाकार पुनीत इस्सर करेंगे।
16 नवंबर को बॉलीवुड गायक कैलाश खेर अपनी जदुई आवाज से संगीत एवं भजन सुनाएंगे।
17 नवंबर को अंकिता बतरा की भजन संध्या होगी।
18 नवंबर को बॉलीवुड कलाकार अन्नू कपूर द्वारा सांस्कृतिक अंताक्षरी होगी।
19 नवंबर को बॉलीवुड त्रिचूर ब्रदर्स संगीत एवं भजन प्रस्तुत करेंगे।

आगरा: बेटे की सिसकियों ने मां को बनाया जासूस, घंटों की मेहनत के बाद खोज निकाली चोरी की गई साइकिल

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed