{"_id":"6061bbebefd4e739f413062f","slug":"inspector-murder-case-national-security-act-file-will-prepare-against-murder-accused-in-agra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आगरा दरोगा हत्याकांड: आरोपी विश्वनाथ पर लगेगा रासुका, जल्द नहीं होगी जमानत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा दरोगा हत्याकांड: आरोपी विश्वनाथ पर लगेगा रासुका, जल्द नहीं होगी जमानत
Tue, 30 Mar 2021 10:33 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 30 Mar 2021 10:33 AM IST
विज्ञापन
दरोगा हत्याकांड: हत्यारोपी विश्वनाथ (बायें), दरोगा प्रशांत कुमार यादव का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के थाना खंदौली क्षेत्र में दरोगा प्रशांत कुमार यादव की हत्या के आरोपी विश्वनाथ पर पुलिस राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) लगाएगी। जिससे वह जेल से जमानत पर जल्द बाहर नहीं आ सकेगा। विश्वनाथ को पुलिस ने शनिवार को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था। उसके दोनों पैरों में गोली लगी थी। उसका इलाज कराने के बाद पुलिस ने रविवार को रिमांड मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
शहीद दरोगा प्रशांत
- फोटो : अमर उजाला
खंदौली के नहर्रा गांव में विश्वनाथ और उसके बड़े भाई शिवनाथ में आलू खोदाई को लेकर 24 मार्च को विवाद हुआ था। इसे सुलझाने गए दरोगा प्रशांत कुमार यादव की विश्वनाथ ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। विश्वनाथ के खिलाफ खंदौली थाना में हत्या और जानलेवा हमले की धारा में मुकदमा दर्ज कराया गया था। आरोपी पर 50 हजार रुपये इनाम था।
दरोगा प्रशांत का हत्यारोपी विश्वनाथ मुठभेड़ में गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
शनिवार को जैतपुर थाना क्षेत्र में कमतरी पुल पर मुठभेड़ में पुलिस ने विश्वनाथ को गिरफ्तार किया था। थाना खंदौली के प्रभारी अरविंद कुमार निर्वाल ने बताया कि आरोपी के खिलाफ जैतपुर थाने में पुलिस पर जानलेवा हमला और आर्म्स एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। रविवार शाम रिमांड मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया। कोर्ट के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया है। आरोपी के पास से दो तमंचे बरामद किए गए थे। इनमें से एक तमंचे से ही दरोगा की हत्या की गई थी। अब केस में जल्द चार्जशीट लगाई जाएगी। रासुका भी लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपी विश्वनाथ
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस की पूछताछ में आरोपी विश्वनाथ ने बताया कि वह तमंचा लेकर खेत पर पहुंचा था। तभी दरोगा आ गए। उन्हें देखकर वो घबरा गया। वह पीछे आ रहे थे। उसे लगा कि पकड़ा जाएगा। इस पर फायर कर दिया था। इसमें दरोगा की जान चली गई।
विज्ञापन
अस्पताल में स्ट्रेचर पर घायल आरोपी विश्वनाथ
- फोटो : अमर उजाला
घटना के बाद मोबाइल खेत में ही फेंक दिया था। पैदल ही वह अपनी ससुराल हाथरस के विधिपुर गांव पहुंचा था। गांव से बाहर उसने बाइक मंगवा ली थी। बाइक लेकर इटावा चला गया। खेतों में ही रहा। खाने के लिए रास्ते से बिस्कुट खरीदे थे।