{"_id":"6061b43673f9b73f82331201","slug":"holi-celebration-in-temples-of-mathura-and-vrindavan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मथुरा: कान्हा के ब्रज में मची होली की धूम, मंदिरों में बिखरे आस्था के रंग, सराबोर हुए श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: कान्हा के ब्रज में मची होली की धूम, मंदिरों में बिखरे आस्था के रंग, सराबोर हुए श्रद्धालु
Mon, 29 Mar 2021 04:43 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 29 Mar 2021 04:43 PM IST
विज्ञापन
होली के रंगों में सराबोर युवा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कान्हा के ब्रज में होली की ऐसी धूम मची कि हर ओर उल्लास छा गया। मथुरा और वृंदावन के मंदिरों में आस्था और भक्ति के अद्भुत रंग बरसे, जिसमें श्रद्धालु सराबोर हो गए। ढप की थाप पर होली के गीतों के स्वर ने लोगों को आनंदित कर दिया। आसमान में उड़ेृ गुलाल से सतरंगी छटा छा गई। वृंदावन के श्रीबांकेबिहारी मंदिर में सोमवार को श्रद्धालुओं ने ठाकुरजी के साथ होली खेली। इधर, मथुरा के द्वारिकाधीश मंदिर और श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर होली की धूम रही।
बांकेबिहारी मंदिर में होली के रंगों की वर्षा
- फोटो : अमर उजाला
वृंदावन स्थित श्रीबांकेबिहारी मंदिर में सोमवार को श्रद्धालुओं में अपने आराध्य संग होली खेलने की होड़ लगी रही। होली के रंगों में सराबोर होकर श्रद्धालु ठाकुर जी की जय-जयकार कर रहे थे। बिहारीजी के दर्शन के लिए सुबह से शाम तक भक्तों की भीड़ उमड़ती रही। श्रीप्रियाकांतजू मंदिर में होली की धूम मची। जमकर गुलाल उड़ा, पूरा मंदिर परिसर सतरंगी हो गया।
गिरिराजजी से खेली सेवायतों ने होली
- फोटो : अमर उजाला
गोवर्धन में होली के रंग बरसे तो भक्तों ने गिरिराज प्रभु को रंग-बिरंगे गुलाल से रंग दिया। हुरियारे बने गिर्राज जी को देखकर देर तक होली के रसिया के जयघोष गूंजते रहे। भगवान श्री कृष्ण के स्वरूप में विराजमान गिरिराज प्रभु के साथ भक्तों ने होली खेली। होली से दानघाटी मंदिर परिसर प्रेम के रंगों में सराबोर नजर आया। राधा के गांव बरसाना में भी होली की धूम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
होलिका दहन
- फोटो : अमर उजाला
होलिका दहन से पूर्व मथुरा-वृंदावन के प्रमुख मंदिर और चौराहे पर रंगोली से सजे नजर आए। रविवार को नगर निगम की टीम ने रंगोली सजाई। मकसद केवल यह था कि होली पर यहां आने वाले श्रद्धालु मथुरा-वृंदावन की अच्छी छवि लेकर जाए। देर रात होलिका दहन का सिलसिला शुरू हुआ, जो सुबह चार बजे तक चलता रहा। कोसीकलां के गांव फालैन में मोनू पंडा जलती होली से गुजरा।
विज्ञापन
द्वारिकाधीश मंदिर में रंग उड़ाते सेवायत
- फोटो : अमर उजाला
मथुरा द्वारकाधीश मंदिर में रविवार को डोल महोत्सव का आयोजन हुआ। मंदिर में टेसू के फूलों के रंगों की बरसात हुई। कोरोना के डर को दरकिनार करते हुए ठाकुर द्वारकाधीश महाराज के डोले में देश के कोने-कोने से आए भक्तों के साथ बड़ी संख्या में विदेशी श्रद्धालु शामिल हुए। उड़ते अबीर-गुलाल और रंगों की बौछार का श्रद्धालुओं ने जमकर आनंद लिया।