{"_id":"632a896e1e3dfd4e90229f1c","slug":"janakpuri-mahotsav-agra-2022-mehndi-ceremony-in-the-house-of-janak-and-dasharatha","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ram Barat in Agra: माता जानकी के हाथों पर रची मेहंदी, आज दूल्हा बनेंगे श्रीराम, स्वागत को बेताब जनकपुरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ram Barat in Agra: माता जानकी के हाथों पर रची मेहंदी, आज दूल्हा बनेंगे श्रीराम, स्वागत को बेताब जनकपुरी
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 21 Sep 2022 09:31 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
सीता के स्वरूप को मेहंदी लगातीं महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
आगरा में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के स्वागत के लिए जनकपुरी दुल्हन की तरह सज चुकी है। दो साल बाद दयालबाग में जनकपुरी महोत्सव का आयोजन हो रहा है। श्रीराम बरात बुधवार शाम को रावतपाड़ा स्थित लाला चन्नोमल की बारहदरी से निकलेगी। इसकी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। श्रीराम बरात के स्वागत के लिए जनकपुरी के लोग बेताब हैं। मिथिलानगरी में हर्ष का माहौल है। मंगल गीत गूंज रहे हैं। जगह-जगह स्वागत द्वार बनाए गए हैं। राजा जनक के स्वरूप आलोक अग्रवाल के दयालबाग स्थित फॉर्म हाउस पर मंगलवार को मेहंदी की रस्म हुई। सीता जी और रानी सुनयना की स्वरूप आरती अग्रवाल ने मेहंदी लगाई। परिवार के लोगों ने भी इसमें भाग लिया। रतजगा हुआ। मेरे प्रभु राम, तेरा इंतजार है... महिलाओं ने भजन गाए। देर रात तक कीर्तन हुआ। उधर, रामलीला आयोजन में राजा दशरथ के स्वरूप संजय मित्तल के कमला नगर स्थित आवास पर मंगलवार को मेहंदी की रस्म हुई।
Trending Videos
2 of 5
दशरथ के घर में हुई मेहंदी की रस्म
- फोटो : अमर उजाला
राजा जनक के स्वरूप आलोक अग्रवाल के दयालबाग स्थित फॉर्म हाउस पर भी मंगलवार को मेहंदी की रस्म हुई। सीता जी और रानी सुनयना की स्वरूप आरती अग्रवाल ने मेहंदी लगाई। परिवार के लोगों ने भी इसमें भाग लिया। रतजगा हुआ। मेरे प्रभु राम, तेरा इंतजार है... महिलाओं ने भजन गाए। देर रात तक कीर्तन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
दयालबाग में भव्य जनकपुरी
- फोटो : अमर उजाला
श्रीरामलीला कमेटी के अध्यक्ष पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने बताया कि श्रीराम की बरात में 100 झांकियों के अलावा बैंड और अखाड़ा चलेगा। सबसे आगे शहनाई और ढोल होंगे। इनके पीछे चलने वाले दो ऊंट शोभायात्रा के आकर्षण का केंद्र रहेंगे। इनके पीछे राजा दशरथ और रानी कौशल्या के परिजन का रथ चलेगा।
4 of 5
जनकपुरी का स्वागत द्वार
- फोटो : अमर उजाला
श्रीराम बरात में चांदी के रथ में सवार विष्णु और लक्ष्मी जी के स्वरूप भी राम भक्तों को काफी लुभाएंगे। खंडेलवाल ने बताया कि बारात के सबसे आखिरी में श्रीराम का रथ होगा। इससे आगे भरत, शत्रुघ्न और लक्ष्मण के रथ चलेंगे। 22 सितंबर को प्रात: सात बजे तक बरात जनकपुरी पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
5 of 5
श्रीराम बरात के स्वागत को बेताब जनकपुरी
- फोटो : अमर उजाला
बरात लाला चन्नोमल की बारहदरी, मन:कामेश्वर गली से प्रारंभ होकर रावतपाड़ा, अग्रसेन मार्ग (जौहरी बाजार), सुभाष बाजार, लाला कोकामल मार्ग (दरेसी नंबर-1 व 2), छत्ता बाजार, कचहरी घाट, बेलनगंज, पथवारी, धूलियागंज, सिटी स्टेशन रोड, घटिया छिली ईंट, फुलट्टी बाजार, सेव का बाजार, किनारी बाजार, कसेरट बाजार होते हुए रावतपाड़ा पर विश्राम लेगी। यहां से पुन: यमुना पार मार्ग, भगवान टाकीज होते हुए दयालबाग पहुंचेगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।