सब्सक्राइब करें

Lok Sabha Election Result: सपा की जीत का जश्न फीका, भाजपा की हार भी गुलजार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 23 May 2019 09:39 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Election Result Mainpuri lok sabha seat mulayam singh yadav won
जीत का जश्न मनाते भाजपा कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
हारने वालों के चेहरों पर जंग जीतने वाली मुस्कान थी, लेकिन जीतने वालों के दिल में दर्द। लोकसभा चुनाव के परिणाम आने पर गुरुवार को मैनपुरी में नजारा कुछ ऐसा ही था। भाजपाई जहां सीट हारने के बाद भी खुश थे, वहीं गढ़ में अपना दबदबा कायम रखने वाली सपा जीतने के बाद भी मायूस थी।
Trending Videos
Lok Sabha Election Result Mainpuri lok sabha seat mulayam singh yadav won
मुलायम सिंह यादव और प्रेम सिंह शाक्य - फोटो : अमर उजाला
नवीन मंडी में मतगणना शुरू हुई तो पहले ही राउंड से सपा के मुलायम सिंह यादव आगे हो गए थे। आगे के 20 राउंड तक वे बढ़त बनाए रहे, हालांकि बढ़त का आंकड़ा बहुत अधिक नहीं था, लेकिन जब इससे ऊपर मतगणना शुरू हुई तो सपा से मुलायम सिंह यादव 50 हजार की बढ़त ले चुके थे, जिससे कहीं न कहीं भाजपा की मैनपुरी में हार तय हो चुकी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Lok Sabha Election Result Mainpuri lok sabha seat mulayam singh yadav won
जीत के जश्न में झूमते भाजपा कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
हार के बाद भी भाजपाई खुश थे। कहीं न कहीं उन्हें घर में हार मिलने का गम तो था ही, लेकिन खुशी थी तो केंद्र में मोदी सरकार बनने की, इतने बड़े जनादेश की। जिले भर में भाजपाइयों ने मिठाई बांटी और आतिशबाजी चलाकर खुशी मनाई। 
Lok Sabha Election Result Mainpuri lok sabha seat mulayam singh yadav won
मुलायम सिंह की जीत का जश्न मनाते सपा कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
वहीं सपा ने मैनपुरी से जीत दर्ज की, लेकिन गठबंधन की हार की कसक कार्यकर्ताओं के दिल में छिपी हुई थी। जीतने के बाद भी उनके चेहरों पर वो मुस्कान नहीं थी। उन्हें पता था कि जनता ने उनके फैसले को नकार दिया है। 
विज्ञापन
Lok Sabha Election Result Mainpuri lok sabha seat mulayam singh yadav won
जीत का जश्न - फोटो : अमर उजाला
मुलायम सिंह की जीत तय होने के बाद भी सपा बसपा के कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल नजर नहीं आ रहा था। हर कोई बस यही कह रहा था कि यहां तो हारने वाले जीतने वाले से ज्यादा खुश नजर आ रहे हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed