सब्सक्राइब करें

मोदी लहर में दरका 'सपा का किला', मैनपुरी लोकसभा सीट के नतीजों ने सबको चौंकाया

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 23 May 2019 08:57 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Election Result Mainpuri Seat SP Candidate Mulayam Singh Yadav Prem Singh Shakya fight
मुलायम सिंह यादव और प्रेम सिंह शाक्य - फोटो : अमर उजाला
लोकसभा चुनाव 2019 में मोदी लहर के आगे समाजवादी पार्टी के वो किले भी दरक गए, जहां सपा ने पिछली बार जीत हासिल की थी। फिरोजाबाद लोकसभा सीट से भाजपा ने सपा को हरा दिया। सबसे चौंकाने वाले नतीजे मैनपुरी लोकसभा सीट से आए हैं। जिस सीट पर सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने पिछले चुनाव में साढ़े तीन लाख से ज्यादा मतों से जीत दर्ज की थी, उस सीट पर सपा की जीत एक लाख के अंदर सिमट कर रह गई है। भाजपा ने ऐसी टक्कर दी, सपा कार्यकर्ताओं के पसीने छूट गए।
Trending Videos
Lok Sabha Election Result Mainpuri Seat SP Candidate Mulayam Singh Yadav Prem Singh Shakya fight
फाइल फोटो
लोकसभा चुनावों में सपा के दुर्ग कह जाने वाले मैनपुरी को ध्वस्त करने के लिए हर बार जोर आजमाइश हुई। कभी बसपा तो कभी भाजपा ने टक्कर दी, लेकिन जीत सपा की हुई। इस बार भी ऐसा ही हुआ। मुलायम सिंह यादव को जीत मिली, लेकिन जीत के अंतर में सपा का किला दरक गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Lok Sabha Election Result Mainpuri Seat SP Candidate Mulayam Singh Yadav Prem Singh Shakya fight
मुलायम सिंह यादव
वर्ष 1996 के चुनाव से मैनपुरी में मुलायम सिंह यादव ने ताल ठोंकी। तब से अब तक हर बार सियासी दंगल में मुलायम अपने विरोधियों को चित करते आए हैं। खास बात ये रही कि इस गढ़ की दीवारें ध्वस्त करने के लिए भाजपा और बसपा ने पूरजोर कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हुईं। 
Lok Sabha Election Result Mainpuri Seat SP Candidate Mulayam Singh Yadav Prem Singh Shakya fight
मुलायम सिंह यादव- अखिलेश यादव (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
मुलायम सिंह यादव की तीन पीढ़ियां मैनपुरी संसदीय क्षेत्र के रास्ते संसद की दहलीज पर पहुंचीं। अब पांचवी बार फिर मुलायम सिंह यादव ने यहां से जीत हासिल की है। चुनाव के दौरान मुलायम ने इसे अपना आखिरी चुनाव बताया। हालांकि यह जीत सपा को सोचने पर मजबूर कर देगी, क्योंकि इस बार सपा की जीत का अंतर घटा है। 
विज्ञापन
Lok Sabha Election Result Mainpuri Seat SP Candidate Mulayam Singh Yadav Prem Singh Shakya fight
प्रेम सिंह शाक्य और मुलायम सिंह यादव (फाइल)
1996 में जब मुलायम सिंह यादव ने मैनपुरी से चुनाव लड़ा तो वो अपने प्रतिद्वंद्वी भाजपा प्रत्याशी उपदेश सिंह चौहान से 51 हजार 958 वोट से जीते थे। वहीं 2014 में जब चुनाव हुआ तो मुलायम सिंह यादव भाजपा प्रत्याशी शत्रुघ्न सिंह चौहान से तीन लाख 64 हजार 66 वोट से जीते। इन दोनों ही आंकड़ों में लगभग सात गुने का अंतर है।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed