{"_id":"5ce6785fbdec2207097103ea","slug":"lok-sabha-election-result-mathura-seat-hema-malini-narendra-singh-fight","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Lok Sabha Election Result: हेमा ने काटी 'वोटों की फसल', एक बार फिर मिली बड़ी जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lok Sabha Election Result: हेमा ने काटी 'वोटों की फसल', एक बार फिर मिली बड़ी जीत
Thu, 23 May 2019 06:07 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 23 May 2019 06:07 PM IST
विज्ञापन
हेमा मालिनी
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा प्रत्याशी सिनेस्टार हेमा मालिनी एक बार फिर मथुरा संसदीय क्षेत्र में वोटों की फसल काटी है। इसका नतीजा यह रहा कि हेमा ने मथुरा सीट पर दूसरी बार जीत का परचम लहराया है। अब जीत की औपचारिक घोषणा होना बाकी है। गठबंधन के रालोद प्रत्याशी कुंवर नरेंद्र सिंह दूसरे स्थान पर हैं। कांग्रेस का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा।
खेत में टैक्टर चलातीं हेमा मालिनी
- फोटो : अमर उजाला
लोकसभा चुनाव के दौरान हेमा मालिनी सहित सभी प्रत्याशियों ने प्रचार में जमकर पसीना बहाया था। मतदाताओं को लुभाने के लिए हेमा ने खेतों जाकर गेहूं काटे। ट्रैक्टर तक चलाया। 18 अप्रैल हुए मतदान में 10 लाख 88 हजार 206 (60.48) पड़े थे। एक महीने के इंतजार के बाद गुरुवार को चुनाव नतीजे आए।
हेमा मालिनी (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
अब तक हुई मतगणना में भाजपा प्रत्याशी हेमा मालिनी करीब 2.86 लाख वोटों से आगे चल रही हैं। हेमा मालिनी को अब तक 661827 मत मिल चुके हैं, वहीं रालोद प्रत्याशी कुंवर नरेंद्र सिंह 375635 वोट पाकर दूसरे स्थान पर हैं। कांग्रेस के महेश पाठक तीसरे स्थान पर हैं। इन्हें 27747 वोट मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मेंद्र के साथ हेमा मालिनी
पिछले चुनाव में हेमा मालिनी ने रालौद के जयंत चौधरी को तीन लाख वोटों से हराया था। तब हेमा को 5,74633 वोट मिले थे, जबकि रालोद से जयंत चौधरी 2,43890 मत प्राप्त कर सके थे। इस बार हेमा मालिनी को पिछली बार से ज्यादा करीब एक लाख वोट ज्यादा मिले हैं।
लोकसभा चुनाव 2019
हेमा मालिनी- 661827
कुंवर नरेंद्र सिंह- 375635
वर्ष 2014 के चुनाव
कुल वोटर- 1566921
जीते- हेमामालिनी, भाजपा- 574633
हारे- जयंत चौधरी, रालोद-243890
लोकसभा चुनाव 2019
हेमा मालिनी- 661827
कुंवर नरेंद्र सिंह- 375635
वर्ष 2014 के चुनाव
कुल वोटर- 1566921
जीते- हेमामालिनी, भाजपा- 574633
हारे- जयंत चौधरी, रालोद-243890
विज्ञापन
भाजपा उम्मीदवार हेमा मालिनी
- फोटो : अमर उजाला
रालोद ने अपने गढ़ों में अच्छा प्रदर्शन किया। इनमें वे बूथ शामिल हैं, जो दलित, जाट और ठाकुर बहुल हैं। वहीं भाजपा मथुरा-वृंदावन विधानसभा क्षेत्र में अच्छी बढ़त बनाए रही। उसे यहां खास चुनौती नहीं मिली। शुरुआत में नरेंद्र सिंह ने हेमा मालिनी को टक्कर दी, लेकिन बाद में पिछड़ते चले गए।