{"_id":"5ce686abbdec22074407e733","slug":"lok-sabha-election-2019-result-priyanka-gandhi-magic-fail-in-agra-and-fatehpur-sikri-constituency","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Lok Sabha Election Result: ब्रज में नहीं चला प्रियंका का जादू, 'रण' से दूर हुए कांग्रेस प्रत्याशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lok Sabha Election Result: ब्रज में नहीं चला प्रियंका का जादू, 'रण' से दूर हुए कांग्रेस प्रत्याशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Thu, 23 May 2019 05:29 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
प्रीता हरित
- फोटो : Facebook
Link Copied
जनसभा में जुटी भीड़ को वोट में तब्दील करने में प्रियंका नाकाम साबित होती दिखीं। ब्रज में कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का जादू नहीं चल सका। फतेहपुर सीकरी और आगरा सुरक्षित लोकसभा सीट पर प्रदेश अध्यक्ष और प्रीता हरित के लिए प्रियंका जनसभा करने आई थीं। दोनों सीटों पर कांग्रेस उम्मीदवार भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों को टक्कर नहीं दे सके।
Trending Videos
2 of 5
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर के साथ प्रीता हरित
फतेहपुर सीकरी सीट से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर को दूसरी हार मिलना लगभग तय हो गया है। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी राजकुमार चाहर ने इस सीट पर दो लाख से अधिक वोटों की बढ़त बना रखी है। इस सीट पर प्रियंका गांधी ने राजबब्बर के लिए जनसभा की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
रात में कृषि उत्पादन मंडी समिति स्थल पहुंचे राजबब्बर (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
आगरा में राजबब्बर समाजवादी पार्टी की टिकट से संसद पहुंचने में कामयाब रहे। लेकिन, कांग्रेस पार्टी से उन्हें दोनों बार हार का सामना करना पड़ा। 1999 से 2004 तक राजबब्बर को आगरा की जनता ने दो बार संसद भेजा था। कांग्रेस पार्टी ने तीन दशक से भी लंबे समय से आगरा में जीत का स्वाद नहीं चखा है।
4 of 5
जनसभा को संबोधित करतीं प्रियंका गांधी (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
आगरा में राजबब्बर समाजवादी पार्टी की टिकट से संसद पहुंचने में कामयाब रहे। लेकिन, कांग्रेस पार्टी से उन्हें दोनों बार हार का सामना करना पड़ा। 1999 से 2004 तक राजबब्बर को आगरा की जनता ने दो बार संसद भेजा था। कांग्रेस पार्टी ने तीन दशक से भी लंबे समय से आगरा में जीत का स्वाद नहीं चखा है।
विज्ञापन
5 of 5
जनसभा के दौरान बातचीत करते प्रियंका और राहुल (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
गुरुवार को मतगणना के दौरान मंडी समिति में राजबब्बर जब मतगणना स्थल छोड़कर जा रहे थे। तभी पत्रकारों ने उनसे सवाल शुरू किए। इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर ने कहा कि भाजपा का ट्रेंड चल रहा है। फतेहपुर सीकरी में नतीजे अनुकूल नहीं रहे। इसका मतलब ये नहीं कि आगरा की जनता ने उन्हें नकार दिया है। राजबब्बर ने कहा कि ये मेरी जन्मभूमि है। जब उनसे उत्तर प्रदेश के कांग्रेस पार्टी के प्रदर्शन पर बात की गई तो उन्होंने कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया। राजबब्बर ने कहा कि अभी बात करने का सही वक्त नहीं है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।