{"_id":"5ce4f876bdec22077654ec9d","slug":"lok-sabha-elections-2019-fights-hema-malini-mulayam-singh-raj-babbar-shivpal-akshay-yadav","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनावः ब्रज में खास रहा इस बार का आम चुनाव, सुर्खियों में रहीं ये तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा चुनावः ब्रज में खास रहा इस बार का आम चुनाव, सुर्खियों में रहीं ये तस्वीरें
Thu, 23 May 2019 06:59 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Thu, 23 May 2019 06:59 AM IST
विज्ञापन
सुर्खियों में रहे लोकसभा चुनाव में ये नेता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रज में लोकसभा चुनाव इस बार बहुत खास रहा। कई ऐसे किस्से हुए जो भुलाए न भूलेंगे। आगरा, फतेहपुर सीकरी, एटा, मैनपुरी, मथुरा और फिरोजाबाद की सीटों पर कहीं रिश्तों का टकराव नजर आया तो कहीं दलबदलुओं का जोर। अब मतगणना में एक ही दिन बचा है तो चुनाव के किस्से याद आ रहे हैं।
बसपा प्रत्याशी भगवान शर्मा उर्फ गुड्डू पंडित (फाइल)
फतेहपुर सीकरी में अजब कहानी हुई। बसपा ने पहले पूर्व सांसद सीमा उपाध्याय को उतारा। वह मैदान छोड़ गईं तो राजवीर को टिकट दिया लेकिन चुनाव वह भी नहीं लड़े। आखिर में श्रीभगवान शर्मा उर्फ गुड्डू पंडित को टिकट दिया।
ख़ास आपके लिए:- लोकसभा चुनाव नतीजे: आपके शहर में कौन आगे, कौन पीछे...पल-पल का हाल सीधे आपके मोबाइल पर
बाबूलाल
आगरा से दो बार के सांसद रामशंकर कठेरिया को पार्टी ने इस बार आगरा से बाहर भेज दिया तो हर कोई हैरान रह गया। इससे बड़ी हैरानी हुई चौधरी बाबूलाल का टिकट कट जाने से। उन्हें किसी और सीट से मौका भी नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
माया-मुलायम रैली
- फोटो : Social Media
19 अप्रैल को पूरे प्रदेश की नजरें मैनपुरी पर लगीं थी। बसपा अध्यक्ष मायावती और सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव 24 साल बाद एक मंच पर आए। दोनों ने एक दूसरे की तारीफों के पुल भी बांधे।
विज्ञापन
अक्षय यादव और शिवपाल यादव
- फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद में चाचा शिवपाल और भतीजा अक्षय आमने सामने हो गए। सैफई परिवार के रिश्तों की जंग काफी चर्चा में रही। परिवार के रिश्तेदार भी दोनों के बीच बंट गए थे। मुलायम दोनों में से किसी के लिए वोट मांगने नहीं पहुंचे।