फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गणेश पंडाल में निभा रहे थे शिव-पार्वती का किरदार, बन गए पति-पत्नी, पढ़ें अजब प्रेम की गजब कहानी

Thu, 12 Sep 2019 11:19 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 12 Sep 2019 11:19 AM IST
विज्ञापन
Lover couple got married in Ganesh Pandal in etah
शिव-पार्वती के किरदार में प्रेमी युगल - फोटो : अमर उजाला
एटा में रंगमंच से शुरू हुई प्रेम कहानी को नाटकीय ढंग से खूबसूरत अंजाम मिला है। शिव और पार्वती का किरदार निभाते-निभाते युवक और युवती को प्यार हो गया। परिवार वालों को उनका रिश्ता मंजूर नहीं था तो शिव-पार्वती बने प्रेमी युगल ने गणेश पंडाल में सात फेरे ले लिए।  
Lover couple got married in Ganesh Pandal in etah
शादी के दौरान प्रेमी युगल - फोटो : अमर उजाला
मारहरा के पैठ मोहल्ला में गणेश चतुर्थी महोत्सव का आयोजन चल रहा था। इसके लिए भव्य पंडाल शिव-पार्वती के स्वरूप में जिला कासगंज थाना ढोलना के गांव मोहम्मदपुर निवासी नरेश रंगमंच पर लंबे समय से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। सतवंती इनका साथ देती थीं। 
Lover couple got married in Ganesh Pandal in etah
दुल्हन बनीं युवती - फोटो : अमर उजाला
सतवंती हमेशा नरेश के साथ पार्वती का किरदार करती आ रही थी। शिव और पार्वती की तमाम प्रेम कहानियों का मंचन करते-करते कब दोनों में प्यार हो गया खुद ही नहीं पता। दोनों ने अपने प्यार का इजहार किया और एक-दूजे के साथ जन्मों तक रहने का वादा कर बैठे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Lover couple got married in Ganesh Pandal in etah
विवाह की रस्मों को निभाते प्रेमी युगल - फोटो : अमर उजाला
जब यह खबर सतवंती और नरेश के परिजनों को लगी तो वो इस प्रेम कहानी में आड़े आ गए। दोनों ने परिवारों की पाबंदियों ने दूर करने के प्रयास किए, लेकिन सफल नहीं हुए। इस बार भी प्रेमी युगल रंगमंच पर शिव और पार्वती का किरदार निभाने के लिए खिंचे चले आए। 
विज्ञापन
Lover couple got married in Ganesh Pandal in etah
शादी की रस्मों के दौरान प्रेमी युगल - फोटो : अमर उजाला
रंगमंच के अन्य कलाकारों को प्रेमी युगल के रिश्ते के बारे में पता चला कि परिवार वाले शादी के विरोध में हैं। तो गणेश पंडाल में शिव और पार्वती के रूप में ही दोनों के सात फेरे कराए गए। दोनों ने जन्म-जन्म तक साथ निभाने की कसमें खाई और उपस्थित लोगों का आशीर्वाद भी लिया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed