{"_id":"6047803e99153e2b955d9989","slug":"lovers-suicide-case-in-kasganj-inside-story-boyfriend-get-marriage","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कासगंज: फंदे से लटके मिले युवक-युवती के शव, कभी प्यार तो कभी परिवार के लिए गंवाई प्रेमी युगलों ने जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कासगंज: फंदे से लटके मिले युवक-युवती के शव, कभी प्यार तो कभी परिवार के लिए गंवाई प्रेमी युगलों ने जान
Wed, 10 Mar 2021 12:02 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 10 Mar 2021 12:02 AM IST
सार
- दो साल की उम्र में युवती की मां की हो गई थी मौत
- तीन महीने पहले रंजना की शादी हुई थी तय
विज्ञापन
कासगंज: रंजना और निशांत के फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज के कोतवाली क्षेत्र के गांव भरसौली मुस्तफाबाद के निशांत उर्फ भूरा (20) पुत्र शैलेंद्र व युवती रंजना (19) पुत्री नेपाल सिंह का करीब दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। ग्रामीणों के अनुसार दोनों शादी करना चाहते थे लेकिन लॉकडाउन में 14 जून, 2020 को निशांत की शादी दरियावगंज में हो गई। इस शादी से वह खुश नहीं था। निशांत की यह मनोदशा देखकर उसकी पत्नी भी वापस दरियावगंज चली गई और नहीं लौटी। वहीं तीन महीने पहले रंजना के परिजनों ने उसका विवाह दादरी में तय कर दिया था। 26 अप्रैल को शादी होनी थी लेकिन रंजना इसके लिए तैयार नहीं थी। आहत होकर सोमवार शाम करीब 6 बजे दोनों अपने-अपने घरों से लापता हो गए। मंगलवार की सुबह ग्रामीण जयप्रकाश ने काली नदी के पास पेड़ पर फंदे से लटके दोनों के शव देखे। उसने ग्रामीणों और पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंच शवों का पोस्टमार्टम कराया। दोनों परिवारों की ओर से पुलिस को केवल लिखित सूचना दी गई है, कोई अन्य तहरीर नहीं दी गई है।
कासगंज: युगल के आत्महत्या करने की सूचना पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
गांव भरसौली मुस्तफाबाद में युवक-युवती के शव पेड़ पर लटके होने की सूचना मोहनपुरा के चौकी प्रभारी ने जैसे ही कोतवाली पुलिस को दी वैसे ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। मामला उच्च अधिकारियों के संज्ञान में पहुंचा। सूचना पर जिलाधिकारी सीपी सिंह, एसपी मनोज सोनकर, एएसपी आदित्य वर्मा, एसडीएम ललित कुमार, सीओ आरके तिवारी भी मौके पर पहुंचे। गांव में हूटर और सायरन बजातीं गाड़ियों की कतार लग गई। अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया। भाजपा के जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी और आरएसएस के पदाधिकारी नरेश नंदन भी गांव पहुंच गए। अधिकारियों ने प्रेमी युगल के परिजनों को ढांढस बंधाया। परिवार के लोगों से पूरे मामले की जानकारी जुटाई गई।
रंजना का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
दो साल की उम्र में युवती की मां की हो गई थी मौत
फंदे पर लटककर जान देने वाली युवती रंजना का पालन-पोषण उसकी दादी भगवान देवी और दादा रूप सिंह ने किया था। रंजना की मां की मौत तभी हो गई थी, जब वह महज दो वर्ष की थी। रंजना के बड़े भाई रोहित की शादी हो चुकी है। रंजना की मौत से दादी का रो-रोकर बुरा हाल था और पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ था। रंजना का रिश्ता तय करने के बाद परिवार के लोगों ने उसे गाजियाबाद भेज दिया था। रंजना का भाई रोहित गाजियाबाद में ही नौकरी करता है।

कासगंज: निशांत का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
अच्छे व्यवहार के लिए जाना जाता था निशांत
निशांत उर्फ भूरा को गांव में अच्छे व्यवहार के लिए जाना जाता था। उसने बारहवीं कक्षा के लिए प्राइवेट फार्म भी भरा था। वह अपने विवाह को लेकर खुश नहीं था। निशांत के परिवार में भी कोहराम मचा हुआ था।

कासगंज: गांव में पहुंची पुलिसटीम
- फोटो : अमर उजाला
फॉरेंसिक टीम ने लिए नमूने, एसओजी भी लगाई
एसपी मनोज कुमार सोनकर ने आत्महत्या के मामले में साक्ष्य एकत्रित करने के लिए फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया। फॉरेंसिक टीम ने मौके से नमूने संग्रहीत किए। घटना से जुड़े साक्ष्य भी जुटाए। वहीं एसओजी टीम को भी पुलिस ने लगाया है। एसओजी टीम इस पूरे मामले की जांच-पड़ताल करेगी।