{"_id":"6775f7c4691836dd98081358","slug":"lucknow-mass-murder-house-had-become-a-prison-for-arshad-mother-and-sisters-his-father-used-to-beat-him-2025-01-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लखनऊ सामूहिक हत्याकांड: अरशद को लेकर एक और चौंकाने वाला खुलासा... मां-बहनों संग करता था ये काम; पीटता था बाप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ सामूहिक हत्याकांड: अरशद को लेकर एक और चौंकाने वाला खुलासा... मां-बहनों संग करता था ये काम; पीटता था बाप
Thu, 02 Jan 2025 02:32 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 02 Jan 2025 02:32 PM IST
सार
Lucknow Mass Murder Case: लखनऊ सामूहिक हत्याकांड को अंजाम देने वाले सनकी अरशद को लेकर चौंकने वाले खुलासे हुए हैं। सनकी मां और बहनों को घर से बाहर निकलने नहीं देता था। उसका बाप भी पड़ोसियों से बात करने पर पीटता था।
विज्ञापन
Lucknow Mass Murder
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Lucknow Murder News: आगरा के इस्लाम नगर के अरशद ने मां और चार बहनों की हत्या यूं ही नहीं की। मोहल्ले वाले उसे सिरफिरा कहते हैं। लोगों ने दावा किया कि उसने घर को बहनों के लिए कैदखाना बना दिया था। घर से निकलने पर उनसे मारपीट करता था। रोजाना पड़ोसी बहनों से मारपीट की आवाज सुना करते थे। वह खुद भी पड़ोसियों से बात नहीं करता था। कई बार कहासुनी करने लगता था। इस कारण कोई उससे बोलता नहीं था। लखनऊ में हत्याकांड की जानकारी के बाद उसके घर के बाहर लोगों की भीड़ लग गई। लोग यही कह रहे थे कि अरशद सिरफिरा था।
आगरा में आरोपी अरशद का घर
- फोटो : अमर उजाला
एक कमरे में रहता था पूरा परिवार
बदरुद्दीन मोहल्ले में दिल्ली वालों के नाम से जाने जाते हैं। इसकी वजह उनका परिवार करीब 15 साल पहले दिल्ली से आगरा आया था। दिल्ली में वह किसी फैक्टरी में काम करता था। किसी बात पर नौकरी चली गई। इस पर आगरा आ गए। इस्लाम नगर में ही किराए के मकान में रहते थे। बाद में यहीं पर 100 गज का प्लॉट खरीद लिया। इसमें एक कमरा बनाकर पूरा परिवार रह रहा था। फरवरी 2024 में उसमें से 50 गज जमीन घर के सामने रहने वाले अलीम को बेच दी।

आरोपी पिता बदर की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
पिता-पुत्र दोनों सनकी हैं...
इसके बाद 50 गज में अपना दो मंजिला मकान बना लिया। एक दुकान भी बना ली। इसमें सामान बेचना शुरू कर दिया। बगल में पड़ाेसी आफताब की दुकान है। मोहल्ले में रहने वाले साहिल ने बताया कि मोहम्मद बदर अपनी पत्नी और बेटियों को पीटा करता था। यही काम अरशद भी करता था। मां अस्मा और बेटियों को घर से बाहर नहीं निकलने देता था। साहिल का कहना था कि पिता-पुत्र दोनों सनकी हैं। इस कारण उनसे कोई बात नहीं करता था।

अरशद की सास कासिमा
- फोटो : अमर उजाला
दो महीने में चली गई थी बहू, ले लिया तलाक
28 जुलाई 2019 को अरशद का निकाह हुआ था। बस्ती में रहने वाली कासमा ने बताया कि मोहल्ले में ही अरशद के परिवार से जान पहचान हुई थी। उन्होंने अपनी बेटी चांदनी के निकाह के लिए बात की। बदरुददीन तैयार हो गए। इस पर निकाह कर दिया। बेटी को घर जाने पर पिता-पुत्र का व्यवहार अच्छा नहीं लगा। अरशद चांदनी से मारपीट करता था। उसकी सास भी अपने पति की हरकत से खुश नहीं थी। इस पर वो दो महीने बाद ही वापस मायके आ गई। वह लाैटकर नहीं गई। बाद में दो साल पहले तलाक ले लिया।

आरोपी अरशद
- फोटो : वीडियो ग्रैब
वीडियो में बोला, बहनों को बेचना चाहते थे लोग
होटल में चार बेटियों और पत्नी की हत्या का आरोपी बदर 18 दिसंबर को परिवार के साथ अजमेर गया था। अरशद ने वीडियो में बस्ती वालों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया। पुलिस के मुताबिक वीडियो में अरशद ने कुछ लोगों पर घर कब्जाने का आरोप लगाया है। नौ लोगों के नाम भी लिए हैं। वीडियो में वह कह रहा है कि परिवार की मौत के जिम्मेदार बस्ती वाले हैं। कुछ लोग उसकी बहनों को हैदराबाद में बेचना चाह रहे थे। आरोपी का कहना है कि उसे और पिता को बस्ती वाले जेल भिजवाना चाह रहे थे, ताकि बहनों को बेच सकें।