{"_id":"632d6b5382253246f42b9ad8","slug":"mainpuri-police-arrested-miscreants-in-encounter-near-kareemganj","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी में मुठभेड़: आधा घंटे तक फायरिंग, बदमाशों को लगी गोली, दबोचा गया 50 हजार इनामी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी में मुठभेड़: आधा घंटे तक फायरिंग, बदमाशों को लगी गोली, दबोचा गया 50 हजार इनामी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 23 Sep 2022 01:46 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
मैनपुरी में मुठभेड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मैनपुरी के थाना बिछवां क्षेत्र में गांव करीमगंज के पास शुक्रवार की सुबह फायरिंग से दहशत फैल गई। हुआ ये कि पुलिस करीमगंज मार्ग पर 50 हजार के इनामी बदमाश का पीछा कर रही थी। पुलिस को देख बदमाश ने फायर कर दिए, जिससे पुलिस टीम के कदम रुक गए। इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। मुठभेड़ के दौरान बदमाश के पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। सूचना मिलते ही एसपी कमलेश दीक्षित मौके पर पहुंच गए।
लंबे समय से थी शातिर की तलाश
एसपी कमलेश दीक्षित ने बताया कि पकड़े गए लुटेरे पर 50 हजार का इनाम घोषित है। उसके खिलाफ लूट डकैती सहित कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस लंबे समय से बदमाश की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही थी। पुलिस ने मुखबिर की सूचना के बाद बदमाश को पकड़ने की योजना बनाई थी।
2 of 5
एसपी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण
- फोटो : अमर उजाला
बताया गया है कि थाना बरनाहल क्षेत्र के गांव मोहकमपुर निवासी दीवान सिंह एक शातिर लुटेरा है। शुक्रवार की सुबह थानाध्यक्ष बिछवां अमित सिंह को सूचना मिली कि दीवान गांव करीमगंज के पास देखा गया है।
3 of 5
मौके पर पड़ा तमंचा
- फोटो : अमर उजाला
थानाध्यक्ष ने उसका पीछा किया, करीमगंज के पास पुलिस को पीछा करते देख उसने टीम पर फायरिंग कर दी। करीब आधा घंटा तक चली मुठभेड़ में दीवान पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
मौके पर पहुंचे एसपी कमलेश दीक्षित ने बताया कि पकड़ा गया दीवान बेहद शातिर अपराधी है। नोएडा फ़िरोजाबाद सहित कई थानों में उस पर लूट डकैती सहित कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
5 of 5
घायल बदमाश को लेकर जाते पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
एसपी कमलेश दीक्षित ने बताया कि बदमाश की गिरफ्तारी पर आईजी आगरा जोन की ओर से 50 हजार का इनाम घोषित किया गया था। शुक्रवार की सुबह बिछवां पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।