{"_id":"5dd6dab98ebc3e547d542861","slug":"mathura-mp-hema-malini-raised-monkey-terror-issue-in-loksabha","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मथुरा-वृंदावन में इस कदर है बंदरों का आतंक, हर वक्त खौफ के साये में रहते हैं लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा-वृंदावन में इस कदर है बंदरों का आतंक, हर वक्त खौफ के साये में रहते हैं लोग
Fri, 22 Nov 2019 12:27 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 22 Nov 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा-वृंदावन में बंदरों के उत्पात से श्रद्घालुओं के साथ-साथ आम आदमी परेशान है। तीर्थनगरी के मंदिरों में दर्शन को आने वाले श्रद्घालुओं के चश्मे बंदरों के निशाने पर रहते हैं। यहां के बंदरों का 'उत्पात' अब संसद में गूंजा है। मथुरा की सांसद और बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री हेमामालिनी ने सरकार से मांग की है कि जनता को बंदरों की समस्या से मुक्ति दिलाई जाए। इससे यहां के लोगों में इस गंभीर समस्या से निजात मिलने की उम्मीद जगी है।
मुंह में मोबाइल दबाए बैठा बंदर
- फोटो : अमर उजाला
वृंदावन में बंदरों की समस्या गंभीर है। इससे न सिर्फ स्थानीय लोग बल्कि देश विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। बंदरों के हमले में कई लोगों की जान भी जा चुकी है। वृंदावन के बांकेबिहारी मंदिर सहित अन्य मंदिरों में के आसपास राहगीरों का चश्मा, पर्स, प्रसाद, महंगे मोबाइल छीन रहे हैं। देशी-विदेशी भक्तों का सामान छीन ले जाने के साथ ही उन पर हमला भी कर रहे हैं।
बंदरों के आतंक के पीड़ित बालमुकुंद
- फोटो : अमर उजाला
वृंदावन निवासी बालमुकुंद ने बताया कि बंदरों ने मेरी मां को मार डाला। वो दर्द मुझे आज भी है। बंदरों पकड़ने की बातें पिछले कई वर्ष से हो रही हैं, लेकिन प्रशासन का इस ओर कोई ध्यान नहीं है। चुनाव में जन प्रतिनिधि इस समस्या के से निजात दिलाने का वादा लंबे समय से कर रहे हैं, लेकिन निदान नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पीड़ित अशोक अरोड़ा
- फोटो : अमर उजाला
अशोक अरोड़ा ने बताया कि बंदरों ने उन पर तीन माह पूर्व हमला किया था। जिसमें गंभीर रूप से घायल हो गए थे। बंदरों के कारण बाजार में राहगीरों को सामान ले जाना भी मुश्किल हो रहा है। आशीष अग्रवाल ने कहा कि स्थानीय लोगों के साथ बंदरों से श्रद्धालुओं को परेशानी हो रही है। वर्तमान में नगर की यह सबसे बड़ी समस्या है। सांसद ने इस मुद्दे को संसद में उठाया है, यह सराहनीय है।
विज्ञापन
चश्मी छीन लेते हैं बंदर
- फोटो : अमर उजाला
वृंदावन के अस्पताल में बंदरों के काटने से घायल के उपचार के लिए पहुंचने वालों की संख्या करीब 50-55 तक पहुंच जाती है। इन्हें एंटी रेबीज इंजेक्शन लगाए जाते हैं। रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम के स्वामी कृष्णा कालीनंद ने बताया कि प्रतिदिन पांच ऐसे लोग आते हैं, जिन्हें बंदरों ने घायल किया होता है।