{"_id":"619c6f8f13fe7f731d0e8f6a","slug":"migratory-birds-painted-stork-and-brown-headed-gull-spotted-in-yamuna-chambal-river","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ब्रज में प्रवासी पक्षियों का बसेरा: यमुना में विदेशी परिंदे कर रहे अठखेलियां, गुलजार हुईं चंबल की वादियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्रज में प्रवासी पक्षियों का बसेरा: यमुना में विदेशी परिंदे कर रहे अठखेलियां, गुलजार हुईं चंबल की वादियां
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 23 Nov 2021 10:17 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
चंबल नदी किनारे पेंटेड स्टार्क
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सर्दी शुरू होते ही ब्रज में विदेशी पक्षियों के आने का सिलसिला शुरू हो गया। इस बार चंबल की वादियों में हिमालय से विशेष मेहमान आ गया है। पेंटेड स्टार्क के झुंड चंबल के किनारे और शिकार करते देखे जा सकते हैं। घड़ियाल, मगरमच्छ, डाल्फिन देखने के लिए आने वाले पर्यटकों को हिमालय से आया यह मेहमान अधिक रिझा रहा है।
श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा में यमुना के तटों पर स्थानीय पक्षियों के साथ प्रवासी पक्षियों ने नया बसेरा बना लिया है। इससे यमुना के तटों पर अठखेलियां करते पक्षियों की सुंदरता देखते ही बनती है। विश्राम घाट, गोकुल बैराज के घाट सहित विभिन्न स्थानों पर यह खुशनुमा माहौल देखने को मिल रहा है। यमुना में अठखेलियां करते विदेशी पक्षी यहां आने वाले श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बन रहे हैं।
2 of 5
चंबल किनारे पेंटेड स्टार्क पक्षी के झुंड
- फोटो : अमर उजाला
चंबल सेंचुरी बाह के रेंजर आरके सिंह राठौड़ ने बताया कि हल्के सफेद रंग पर चढ़ा गुलाबी और नारंगी रंग पेंटेड स्टार्क को आकर्षक बनाता है। लंबी पतली टांगें, नुकीली चोंच दूसरे पक्षियों से इसे अलग करती हैं। 5 से 10 के समूह में रहने वाले इस पक्षी का अक्तूबर से मार्च तक प्रजनन का समय होता है। मादा घोंसले में 3-5 अंडे देती है। उन्होंने बताया कि प्रजनन काल में पेंटेड स्टार्क के झुंड ने चंबल में ठिकाना बनाया है। इनके घोंसले वाले इलाकों पर नजर रखी जा रही है।
3 of 5
चंबल नदी में शिकार करते पेंटेड स्टार्क
- फोटो : अमर उजाला
पानी में सात सेमी की गहराई से पकड़ लेते हैं शिकार
पेंटेड स्टार्क पानी में सात सेमी की गहराई से अपना शिकार पकड़ लेते हैं। मछली, मेंढक आदि को पकड़कर पानी को चीरते हुए इनकी उड़ान देखने लायक होती है। इस दृश्य को कैमरे में कैद करने के लिए पर्यटक लालायित रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
पेंटेड स्टार्क
- फोटो : अमर उजाला
लंबाई एक मीटर, वजन 3.5 किलो तक
नर और मादा पेंटेड स्टार्क लगभग एक से दिखते हैं। हालांकि नर पक्षी मादा से थोड़ा बड़ा होता है। इनकी लंबाई औसतन 1 मीटर, पंखों का फैलाव औसतन डेढ़ मीटर, वजन 2 से 3.5 किलो होता है।
विज्ञापन
5 of 5
यमुना में प्रवासी पक्षी
- फोटो : अमर उजाला
मथुरा में यमुना तट पर प्रवासी पक्षी ब्राउन हेडेड गल की मौजूदगी सबसे अधिक है। ब्राउन हेडेड गुल का वैज्ञानिक नाम क्रोकोसेफालस ब्रुनिसेफलस के नांम से भी पहचाना जाता है। सफेद रंग व भूरे रंग के सिर से इसे आसानी से पहचाना जा सकता है। ये पक्षी मध्य एशिया में ताजिकिस्तान व मंगोलिया में प्रजनन करते हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।