{"_id":"61a2205c179e1820551e1fa1","slug":"migratory-birds-whistling-teal-spotted-in-chambal-river","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आगरा: चंबल में गूंजने लगी है व्हिसलिंग टील की सीटी, अंडमान-निकोबार से आए हैं ये पक्षी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: चंबल में गूंजने लगी है व्हिसलिंग टील की सीटी, अंडमान-निकोबार से आए हैं ये पक्षी
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 28 Nov 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
चंबल में अठखेलियां करते व्हिसलिंग टील पक्षी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सर्दी की शुरुआत के साथ भोजन की तलाश में पहुंची व्हिसलिंग टील चिड़ियों की सीटी से चंबल की वादियां गूंज उठी हैं। अंडमान, निकोबार, मालदीव से आईं व्हिसलिंग टील चिड़ियों ने चंबल नदी किनारे डेरा डाल लिया है। घड़ियाल, मगरमच्छ, डाल्फिन देखने के लिए आने वाले पर्यटक इस चिड़िया की आवास सुनकर प्रभावित हो रहे हैं।
दिन में नदी किनारे की झाड़ियों में शांत रहने वाली व्हिसलिंग टील चिड़ियां चंबल में रात के समय भोजन की तलाश में निकलती है। मेढक आदि छोटे जीव और वनस्पतियां इनका भोजन है। शिकार के दौरान जलक्रीड़ा मंत्रमुग्ध कर देती है। इन चिड़ियों के सिर का ऊपरी हिस्सा गहरा भूरा, इसके गले के पास सफेद रंग, कंधे के पंख काले बदामी रंग के, चोंच नीले-भूरे रंग की होती है।
Trending Videos
2 of 5
चंबल किनारे व्हिसलिंग टील पक्षी
- फोटो : अमर उजाला
बाह के रेंजर आरके सिंह राठौड़ ने बताया कि बड़ी तादाद में व्हिसलिंग टील चिड़ियां चंबल की वादियों में पहुंची हैं। इनका प्रजनन जून से सितंबर तक होता है। इस दौरान मादा को आकर्षित करने के लिए नर पक्षी अपनी चोंच को पानी में नीचे-ऊपर करते हुए मादा के चारों ओर तैरता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
चंबल नदी में व्हिसलिंग टील पक्षी
- फोटो : अमर उजाला
ये पक्षी अपना घोंसला कम ऊंचाई पर पेड़ों के खोखले हिस्से या पेड़ की दो-तीन बड़ी शाखाओं के मुहाने पर तिनकों आदि से बनाते हैं। मादा पक्षी 7 से 12 अंडे देती है। 22 से 24 दिन में अंडों से चूजे बाहर निकलते हैं। घोंसले के निर्माण में मादा पक्षी अपने ही मुलायम पंखों को उखाड़ कर बिछाती है, ताकि अंडों व चूजों को मुलायम जगह मिल सके। नर मादा चूजों को पीठ पर बिठाकर भोजन तक ले जाते हैं।
4 of 5
चंबल किनारे पेंटेड स्टार्क पक्षी के झुंड
- फोटो : अमर उजाला
इस बार चंबल की वादियों में हिमालय से विशेष मेहमान भी आ गया है। पेंटेड स्टार्क के झुंड चंबल के किनारे और शिकार करते देखे जा सकते हैं। घड़ियाल, मगरमच्छ, डाल्फिन देखने के लिए आने वाले पर्यटकों को हिमालय से आया यह मेहमान अधिक रिझा रहा है।
विज्ञापन
5 of 5
चंबल नदी किनारे पेंटेड स्टार्क
- फोटो : अमर उजाला
इस बार चंबल की वादियों में हिमालय से विशेष मेहमान भी आ गया है। पेंटेड स्टार्क के झुंड चंबल के किनारे और शिकार करते देखे जा सकते हैं। घड़ियाल, मगरमच्छ, डाल्फिन देखने के लिए आने वाले पर्यटकों को हिमालय से आया यह मेहमान अधिक रिझा रहा है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X