{"_id":"69f087287c87e6c98b05faec","slug":"fir-filed-against-classmate-who-broke-student-teeth-at-school-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: स्कूल में छात्र के तोड़ दिए थे दांत, जबड़े में हुआ फ्रैक्चर; पुलिस ने आरोपी सहपाठी के खिलाफ दर्ज की FIR","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: स्कूल में छात्र के तोड़ दिए थे दांत, जबड़े में हुआ फ्रैक्चर; पुलिस ने आरोपी सहपाठी के खिलाफ दर्ज की FIR
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Tue, 28 Apr 2026 03:39 PM IST
विज्ञापन
सार
स्कूल में छात्र से मारपीट के मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। मारपीट का आरोप स्कूल में ही पढ़ने वाले दूसरे छात्र पर है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
मारपीट में घायल छात्र।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
आगरा के शास्त्रीपुरम स्थित नामी पब्लिक स्कूल के 10वीं छात्र से मारपीट के मामले में पुलिस ने तीन दिन बाद प्राथमिकी दर्ज कर ली है। इसमें मारपीट करने वाले दूसरे छात्र को आरोपी बनाया गया है।
पीड़ित छात्र के पिता ने पुलिस को लिखित शिकायत दी थी। इसमें कहा कि बेटे के साथ मारपीट की गई। उसके तीन दांत टूट गए और जबड़े में भी फ्रैक्चर हो गया। अब पुलिस पूरे मामले में जांच कर कार्रवाई की बात कर रही है।
पीड़ित छात्र का घर जयपुर हाउस क्षेत्र में है। पिता का शाह मार्केट में मोबाइल शोरूम है। वह सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर भी हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार सुबह उन्हें बेटे के स्कूल से कॉल आई। बताया गया कि बेटे को मामूली चोट लगी है, आकर ले जाएं। वह तुरंत स्कूल पहुंचे और प्रबंधन के कर्मचारियों से मिले। बेटे के चार दांत टूटे हुए थे और वह खून से लथपथ था।
पिता का आरोप है कि प्रबंधन ने इलाज तो दूर, दवा तक नहीं लगाई थी। उसके मुंह पर रूई लगाकर औपचारिकता की गई थी। बताया गया कि उसका सहपाठी छात्र से झगड़ा हुआ था। बेटे ने बताया कि छात्र ने उसे पीतल के नुकीले पंच से मारा था। इतने नामी स्कूल में कोई छात्र ऐसी चीज लेकर कैसे आया, इस बात का जवाब किसी ने नहीं दिया।
दूसरी मंजिल की बालकनी में जहां झगड़ा हुआ, वहां ढाई फीट की दीवार है, अगर बच्चा नीचे गिर जाता तो और मुसीबत हो जाती। इतना कुछ होने के बाद भी स्कूल प्रबंधन ने बेटे को खुद अस्पताल नहीं पहुंचाया। वह बेटे को लेकर यथार्थ अस्पताल पहुंचे। चिकित्सकों ने उसका ऑपरेशन किया है। उसे निगरानी के लिए आईसीयू में रखा गया। बेटे की हालत के लिए स्कूल प्रबंधन जिम्मेदार है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X